ePaper

रांची : कांटाटोली में पाइपलाइन पर कर दिया ड्रिल, सड़क पर बह रहा पानी

Updated at : 30 Jan 2019 9:09 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : कांटाटोली में पाइपलाइन पर कर दिया ड्रिल, सड़क पर बह रहा पानी

रांची : फ्लाइओवर निर्माण के दौरान कांटाटोली के पास हटिया लाइन का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है. यहां पिलर निर्माण के लिए सोमवार रात को ड्रिल किया गया था, जिससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी. पाइप फटने की वजह से सोमवार रात से सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है. सड़क पर लगातार पानी बह […]

विज्ञापन
रांची : फ्लाइओवर निर्माण के दौरान कांटाटोली के पास हटिया लाइन का पाइप क्षतिग्रस्त हो गया है. यहां पिलर निर्माण के लिए सोमवार रात को ड्रिल किया गया था, जिससे पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी. पाइप फटने की वजह से सोमवार रात से सैकड़ों गैलन पानी बर्बाद हो रहा है. सड़क पर लगातार पानी बह रहा है.
इससे आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है. सड़क पर पैदल चलना मुहाल हो गया है. कई दोपहिया वाहन चालक कीचड़ की वजह से फिसल कर गिर गये.
इधर, पीएचइडी के अधिकारियों ने पाइप लाइन फटने से जलापूर्ति बाधित होने की आशंका से इनकार किया. क्षेत्र के कार्यपालक अभियंता केके वर्मा ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान दो हाउस कनेक्शन का पाइप फटा है. जिसकी वजह से पानी सड़क पर बह रहा है. पाइप क्षतिग्रस्त होने की वजह से जलापूर्ति में कोई परेशानी नहीं है.
मंगलवार को नियमित जलापूर्ति हुई है. बुधवार को भी नियमित समय पर पानी की आपूर्ति की जायेगी. श्री वर्मा ने कहा कि मरम्मत की प्रक्रिया शुरू कर ली गयी है. बुधवार तक मरम्मत कार्य भी पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने मरम्मत समाप्त होने तक आवागमन में हो रही असुविधा पर खेद जताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola