चान्हो : हाथी ने मकान व खेत को नुकसान पहुंचाया

Updated at : 29 Jan 2019 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
चान्हो : हाथी ने मकान व खेत को नुकसान पहुंचाया

चान्हो : जंगली हाथियों के एक झुंड ने रविवार की रात पाटुक गांव में भाजपा नेता कैलाश गुप्ता के खेत की बाउंड्री को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. बताया जा रहा है कि गांव में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथी बुचा ओपा की […]

विज्ञापन
चान्हो : जंगली हाथियों के एक झुंड ने रविवार की रात पाटुक गांव में भाजपा नेता कैलाश गुप्ता के खेत की बाउंड्री को आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त कर दिया और उनकी आलू की फसल को भी नुकसान पहुंचाया है. बताया जा रहा है कि गांव में उत्पात मचाने के बाद जंगली हाथी बुचा ओपा की ओर निकल गये. यहां भी उनके द्वारा ईश्वर भगत नामक एक व्यक्ति के मकान की एस्बेस्टस को क्षतिग्रस्त कर दिये जाने व मकान में रखे कुछ धान खा जाने की सूचना है.
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई महीनों से नकटा पहाड़ के अगल-बगल में ही घूम रहे ये हाथी सुबह तक बुचा ओपा जंगल में ही डेरा डाले हुए थे. इसके बाद वे बेड़ो की ओर निकल गये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola