रांची : आठवीं बोर्ड में शामिल होंगे 5.83 लाख परीक्षार्थी, एक साल में 50 हजार बढ़े

Updated at : 24 Jan 2019 3:10 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : आठवीं बोर्ड में शामिल होंगे 5.83 लाख परीक्षार्थी, एक साल में 50 हजार बढ़े

रांची : राज्य में कक्षा आठवीं बोर्ड की परीक्षा की पंजीयन प्रक्रिया पूरी हो गयी है. वर्ष 2019 की कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में लगभग 5.83 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. वर्ष 2018 की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग 50 हजार की बढ़ोतरी हुई है. एक साल में परीक्षार्थियों की संख्या […]

विज्ञापन
रांची : राज्य में कक्षा आठवीं बोर्ड की परीक्षा की पंजीयन प्रक्रिया पूरी हो गयी है. वर्ष 2019 की कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में लगभग 5.83 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. वर्ष 2018 की तुलना में इस वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या में लगभग 50 हजार की बढ़ोतरी हुई है. एक साल में परीक्षार्थियों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले कक्षा आठ के परीक्षार्थियों की संख्या में एक वर्ष में इतनी अधिक बढ़ोतरी कभी नहीं हुई थी. कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल लेगी.
परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है. इस वर्ष कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड होगा. परीक्षा की तिथि की घोषणा जनवरी के अंतिम सप्ताह में कर दी जायेगी. परीक्षा पांच से दस फरवरी के बीच होगी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा की प्रक्रिया में भी बदलाव किया है. कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा अब ओएमआर शीट पर होगी. परीक्षा एक ही दिन में समाप्त हो जायेगी. गणित, विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी व सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा एक साथ एक ही ओएमआर शीट पर होगी.
सभी विषयों से 20-20 प्रश्न पूछे जायेंगे. रिजल्ट मार्च के अंतिम सप्ताह तक जारी कर दिया जायेगा. इस वर्ष कक्षा आठ बोर्ड की परीक्षा का रिजल्ट भी झारखंड एकेडमिक काउंसिल के स्तर से ही जारी होगा. उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन जैक की देखरेख में होगा. परीक्षा को लेकर केंद्र का निर्धारण जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण कमेटी द्वारा की गयी. परीक्षा को लेकर झारखंड एकेडमिक काउंसिल ले सभी जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिया है. परीक्षा गृह केंद्रों पर नहीं होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola