रांची : चुनाव कार्य में लगाये जानेवाले गृह जिले में पदस्थापित अधिकारी हटेंगे
Updated at : 20 Jan 2019 4:10 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर वैसे अधिकारियों की सूची बनाने का निर्देश दिया है, जो गृह जिले में पदस्थापित हैं. पिछले तीन साल से एक ही जिले में पदस्थापित अधिकारियों की सूची बनाने का निर्देश भी दिया गया है. इस सूची में वैसे पदाधिकारियों को शामिल करने को कहा गया है, […]
विज्ञापन
रांची : चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव-2019 के मद्देनजर वैसे अधिकारियों की सूची बनाने का निर्देश दिया है, जो गृह जिले में पदस्थापित हैं.
पिछले तीन साल से एक ही जिले में पदस्थापित अधिकारियों की सूची बनाने का निर्देश भी दिया गया है. इस सूची में वैसे पदाधिकारियों को शामिल करने को कहा गया है, जिनका पदस्थापन 31 मई तक तीन साल हो जायेगा. चुनाव आयोग ने कहा है कि अधिकारियों को उन स्थानों पर पदस्थापित नहीं करना है, जहां 31 मई 2017 से पूर्व का उनका पदस्थापन हो.
भारत सरकार के निर्देश के बाद राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एल ख्यांगते ने सभी जिलों के उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेज दिया है. इसमें यह भी कहा गया है कि अगर किसी अधिकारियों का पदस्थापन के दौरान प्रमोशन हो जाता है, तो वैसे अधिकारियों को भी तीन साल से अधिक समय तक पदस्थापन वाली सूची में शामिल करना है.
इसमें कहा गया है कि पूर्व में चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में सजा पाने वाले अधिकारियों को चुनाव के काम में नहीं लगाना है. वैसे अधिकारियों को भी चुनाव ड्यूटी में नहीं लगाना है, जिनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला चल रहा हो.
डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक व प्राचार्यों पर लागू नहीं होगा हटाने का मामला
चुनाव आयोग ने कहा कि तीन साल से एक स्थान पर पदस्थापित कर्मियों को हटाने का मामला डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक व प्राचार्य पर लागू नहीं होगा.
अगर इनके खिलाफ किसी की कोई शिकायत हो तो इस मामले को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देखेंगे. छह माह के अंदर सेवा से रिटायर होने वाले कर्मियों को भी चुनाव के कार्य में नहीं लगाना है. इनका तबादला भी जिले से बाहर नहीं करना है. चुनाव आयोग ने कहा है कि जिन अधिकारी और कर्मियों को सेवा विस्तार मिला है या पुनर्नियुक्त किया गया है, उनको भी चुनाव कार्य में नहीं लगाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




