रांची : बन रहा नया रोस्टर, निदेशक ने कहा - कम होगी मरीजों की परेशानी

Updated at : 19 Jan 2019 1:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बन रहा नया रोस्टर, निदेशक ने कहा - कम होगी मरीजों की परेशानी

रांची : रिम्स में डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर बदलेगा. ओपीडी में जिस दिन डॉक्टर की ड्यूटी होगी, उसकी ड्यूटी उस दिन इमरजेंसी में नहीं होगी. इमरजेंसी ड्यूटी अलग दिन होगा. रिम्स निदेशक का मानना है कि इससे मरीजों की होने वाली परेशानी कम होगी. वर्तमान में डॉक्टर जिसका ओपीडी होता है, उसी का इमरजेंसी होता […]

विज्ञापन
रांची : रिम्स में डॉक्टरों का ड्यूटी रोस्टर बदलेगा. ओपीडी में जिस दिन डॉक्टर की ड्यूटी होगी, उसकी ड्यूटी उस दिन इमरजेंसी में नहीं होगी. इमरजेंसी ड्यूटी अलग दिन होगा. रिम्स निदेशक का मानना है कि इससे मरीजों की होने वाली परेशानी कम होगी.
वर्तमान में डॉक्टर जिसका ओपीडी होता है, उसी का इमरजेंसी होता है. सीनियर डॉक्टरों की टीम ओपीडी में रहती है, वहीं जूनियर डॉक्टरों की टीम इमरजेंसी में होती है. एक ही यूनिट में दोनों जगह से मरीज को भर्ती किया जाता है.
नयी व्यवस्था में ओपीडी में जिस मरीज को भर्ती करना होगा, वह अपनी यूनिट में करेगा. इमरजेंसी में जिसकी ड्यूटी होगी वह अलग से उस यूनिट के लिए भर्ती करेगा.
नयी व्यवस्था पर डॉक्टरों ने जताया रोष
ओपीडी के ड्यूटी रोस्टर में बदलाव व अलग-अलग दिन ओपीडी-इमरजेंसी किये जाने के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों का एक दल रिम्स निदेशक से मिला. अलग-अलग दिन ओपीडी व इमरजेंसी होने से परेशानी की जानकारी दी.
निदेशक को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन निदेशक का कहना है कि व्यवस्था में बदलाव होने से जो परेशानी होगी उसको सुधारा जायेगा, लेकिन नयी व्यवस्था हर हाल में लागू होगी.
डॉक्टरों की दलील, ऐसे होगी परेशानी : विभागाध्यक्ष व सीनियर डॉक्टरों की यह दलील थी कि ओपीडी व इमरजेंसी एक दिन होने से उनकी टीम को प्रत्येक मरीज की हिस्ट्री पता होती है.
हर विभाग का अपना लाइन ऑफ ट्रिटमेंट का प्रोटोकाॅल होता है, लेकिन जैसे ही अलग-अलग दिन होगा, परेशानी बढ़ जायेगी. इमरजेंसी में दूसरी यूनिट के जूनियर अपना प्रोटोकॉल अपनायेंगे. इससे मरीज को भर्ती होना होगा. वहीं मरीज को भर्ती होने में परेशानी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola