मतदाता जागरूकता फोरम की शुरुआत, वोटर्स को Games और Quiz के माध्‍यम से करेंगे जागरूक

Updated at : 18 Jan 2019 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता फोरम की शुरुआत, वोटर्स को Games और Quiz के माध्‍यम से करेंगे जागरूक

रांची : राज्य मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव एलएन ख्यांग्ते ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में निर्वाचन विभाग के सौजन्य से ‘मतदाता जागरूकता फोरम’ की शुरुआत की. इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों में मतदान हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन […]

विज्ञापन

रांची : राज्य मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव एलएन ख्यांग्ते ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सभागार में निर्वाचन विभाग के सौजन्य से ‘मतदाता जागरूकता फोरम’ की शुरुआत की. इस अवसर पर विभाग के पदाधिकारियों और कर्मचारियों में मतदान हेतु जागरूकता लाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यशाला का भी आयोजन किया गया.

राज्य मुख्य निर्वाचक पदाधिकारी सह अपर मुख्य सचिव ख्यांग्ते ने कहा कि लोगों में मतदान को लेकर हमेशा उत्सुकता बनी रहती है कि ईवीएम मशीन क्या है, बैलेट बॉक्स क्या है, यह कैसे कार्य करता है इत्यादि. उन्होंने जानकारी दी कि निर्वाचन विभाग द्वारा आम लोगों को जैसी सुविधाएं दी जाती है.

वोटर लिस्‍ट में नाम जोड़ना या हटाना, बूथ बदलना, गड़बड़ी या सुधार. लोग अब ये सब ऑनलाईन भी कर सकते हैं. 18 साल होने पर फॉर्म छह भरकर अपना नाम वोटर लिस्‍ट में जुड़वा सकते हैं. इतना ही नहीं नये वोटरों को जागरूक करने के लिए ‘चुनावी साक्षरता क्लब’ की स्थापना की गयी है.

श्री ख्यांग्ते ने बताया कि निर्वाचन विभाग का स्लोगन है कि Every vote counts……. हमें इस लक्ष्य को पूरा करना है. यह साल चुनाव के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण है, क्‍योंकि इस बार झारखंड में लोकसभा और विधानसभा दोनों चुनाव होने वाले हैं. इसके लिए मतदाताओं को जागरूक करना बहुत जरूरी है. ऐसे में विभाग की ओर से समय-समय पर वोटरों के लिए गेम्स और क्विज का आयोजन किया जाता है. जिसमें चुनाव से संबंधित सवाल पूछे जाते हैं.

मतदाता जागरूकता फोरम की ओर से भी सरकारी विभागों में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों के लिए भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. आगामी 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर सभी विभागों और आयोग की ओर से इसी तरह के कार्यक्रम वोटरों के लिए आयोजित किये जायेंगे.

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राम लखन गुप्ता ने कहा कि वोट देना हमारा कर्तव्य है. हर एक वोट का महत्व होता है. मतदान को लेकर लोगों में तरह-तरह की भ्रांतियां है, जिसे इस कार्यशाला के जरिए दूर किया जायेगा. उन्होंने कहा कि मतदान कराना अकेले का कार्य नहीं है. इसमें हर विभाग सक्रिय होकर अपना योगदान देता है.

वहीं उप निर्वाचन पदाधिकारी राजेश वर्मा ने पीपीटी के माध्यम से सभी को मतदान से जुड़ी बातें जैसे बैलेट बॉक्स, ईवीएम मशीन, वीवीपैट, मतदाता जागरूकता फोरम सहित बहुत सी महत्पूर्ण जानाकारियां दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola