NDA MLA की बैठक: बोले मंगल पांडेय- लोकसभा चुनाव में जुटें विधायक कोताही ना हो, संगठन की है नजर

रांची: विधानसभा में सत्ताधारी दल विपक्ष को घेरेगा़ एनडीए ने विपक्ष को सदन के अंदर घेरने की रणनीति बनायी है़ गुरुवार की देर शाम एनडीए के विधायकों की बैठक हुई़ मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में भाजपा के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय भी पहुंचे़ उन्होंने एनडीए विधायकों से लोकसभा चुनाव के बाबत बात की़ उन्होंने […]
रांची: विधानसभा में सत्ताधारी दल विपक्ष को घेरेगा़ एनडीए ने विपक्ष को सदन के अंदर घेरने की रणनीति बनायी है़ गुरुवार की देर शाम एनडीए के विधायकों की बैठक हुई़ मुख्यमंत्री आवास में हुई बैठक में भाजपा के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय भी पहुंचे़ उन्होंने एनडीए विधायकों से लोकसभा चुनाव के बाबत बात की़ उन्होंने विधायकों से कहा : अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जुट जाये़ं लोकसभा की तैयारी में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए़ संगठन पर सबकी नजर होगी़ सवाल नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का है़ यह चुनाव किसी के एमपी बनने के लिए नहीं है़ उन्होंने विधायकों से कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्र के कमांडर इन चीफ है़ं अपने क्षेत्र में जनता के बीच केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों को बताये़ं चुनावी अभियान में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़े़ं प्रभारी का साफ कहना था कि संगठन किसी तरह की कोताही नहीं बर्दाश्त करेगा.
मंत्री सवालों के जवाब के साथ तैयार होकर आयें : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदन के अंदर विधायकों को अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा़ मुख्यमंत्री का कहना था कि विपक्ष सदन को बाधित करना चाहता है़ सदन में हमें अपनी तैयारी के साथ आना है़ मंत्री सवालों के जवाब के साथ तैयार होकर आये़ं सदन में सरकार के विकास कार्यों से विपक्ष को जवाब दे़ं विधायकों का कहना था कि सदन जनता की संपत्ति है़ यहां जनता के सवाल आने चाहिए़ सदन को बाधित करने वालों को जनता जवाब देगी़ बैठक में विधायकों को बताया गया कि 19 जनवरी को विधानसभा की कार्यवाही स्थगित रहेगी़ 21 को कार्यवाही आधे घंटे पहले होगी़ इस दिन 19 के प्रश्नकाल को समायोजित किया जायेगा़ विधायकों से राज्यपाल के धन्यवाद प्रस्ताव व बजट में चर्चा के दौरान हिस्सा लेने कहा़ विधायकों से कहा गया कि सरकार के कामकाज व विकास योजनाओं से विपक्ष के हमले का जवाब दे़ं बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद लक्ष्मण गिलुवा, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, मुख्य सचेतक राधाकृष्ण किशोर, मंत्री सीपी सिंह, लुईस मरांडी, रणधीर सिंह, राजपलिवार, अमर बाउरी, विधायक अनंत ओझा, विरंची नारायण, भानु प्रताप शाही, अशोक कुमार, नवीन जायसवाल, विमला प्रधान, मेनका सरदार सहित कई विधायक पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




