रांची : 75 के हुए शिबू, 61 के बाबूलाल, जन्मदिन पर मना जश्न

Updated at : 12 Jan 2019 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : 75 के हुए शिबू, 61 के बाबूलाल, जन्मदिन पर मना जश्न

रांची : 11 जनवरी को राज्य के दो दिग्गज नेताओं का जन्मदिन था़ झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन 75 वर्ष के हुए़ वहीं, झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपना 61वां जन्मदिन मनाया़ दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जन्मदिन मनाया़ शिबू-मरांडी अपने-अपने समर्थकों के साथ केक काटे़ श्री सोरेन के आवास पर राज्यभर से […]

विज्ञापन
रांची : 11 जनवरी को राज्य के दो दिग्गज नेताओं का जन्मदिन था़ झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन 75 वर्ष के हुए़ वहीं, झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपना 61वां जन्मदिन मनाया़ दोनों ही दलों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जन्मदिन मनाया़ शिबू-मरांडी अपने-अपने समर्थकों के साथ केक काटे़ श्री सोरेन के आवास पर राज्यभर से कार्यकर्ता-नेता बधाई देने पहुंचे थे़
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ 75 पौंड का केक काटा़ मौके पर उनके दोनों पुत्र प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन मौजूद थे़ शिबू भावुक हुए और कार्यकर्ताओं को संदेश दिया़ आंदोलन की बात कही़
उधर, झाविमो कार्यकर्ताओं ने श्री मरांडी के जन्मदिन पर समर्पण दिवस मनाया़ उन्होंने संघर्ष का आह्वान किया़ दोनों ही नेताआें के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच कपड़े और फल का वितरण भी किया़
जिनके लिए कुर्बानी दी, उनका हाल नहीं बदला: शिबू
रांची : शिबू सोरेन के आवास पर सुबह से ही उल्लास का माहौल था़ दिन के 9 बजे से ही कार्यकर्ता शिबू के आवास पर उनका जन्मदिन मनाने जुटने लगे थे़ फूल-माला, बुके साथ कार्यकर्ता मोरहाबादी पहुंच रहे थे़ राज्य के अलग-अलग हिस्से से कार्यकर्ता और समर्थक उनके आवास के बाहर उनसे मिलने का इंतजार कर रहे थे़ जन्मदिन मनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ओर से 75 पौंड के केक की व्यवस्था की गयी थी़
दिन के 12 बजे तक शिबू के आवास के पास सैकड़ों लोगों को हुजूम जुट चुका था़ एक-एक कर कार्यकर्ता शिबू सोरेन से आशीर्वाद ले रहे थे और उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे थे़ मौके पर शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन भी मौजूद थे़ कार्यकर्ताओं का स्नेह देख शिबू भी भावुक हो गये. आंदोलन की याद कार्यकर्ताओं को दिलायी़
शिबू ने कहा : अलग झारखंड के लिए लंबी लड़ाई लड़ी है़ कई लोगों ने कुर्बानी दी है़ अलग झारखंड के पीछे एक सपना था़ अलग राज्य जिनके लिए बना, उनको अभी भी कुछ हासिल नहीं हुआ है़ झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों की हालत नहीं सुधरी. हालात नहीं बदले. झारखंड से पलायन हो रहा है़ लोग मजदूरी करने बाहर जा रहे है़ं अब तो लोगों की जमीन भी जा रही है, उजड़ रहे हैं, लेकिन उनको कुछ हासिल नहीं हो रहा है़
शिबू ने कहा
कार्यकर्ता झारखंड की चिंता करे़ं झामुमो नेता हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन, विनोद कुमार पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, महुआ माजी, अभिषेक प्रसाद पिंटू, मनोज कुमार पांडेय, रवि केजरीवाल, डॉ.जावेद अहमद, पूर्व विधायक अमित कुमार, मुश्ताक आलम, अंतु तिर्की, नितिन अग्रवाल सहित सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बधाई दी़
आंचल शिशु आश्रम में बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन
दूसरी ओर झामुमो बुद्धिजीवी मोर्चा के कार्यकर्ता किशोरगंज के आंचल शिशु आश्रम में बच्चों के साथ शिबू सोरेन का जन्मदिन मनाया़ बच्चों के बीच केक काटे गये और टॉफी बांटी गयी. झामुमो अध्यक्ष श्री सोरेन के दीर्घायु होने की कामना की़ इधर, युवा नेता मृणाल सिंह के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की़
सीएम ने शिबू-मरांडी को दी बधाई
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री व झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को जन्मदिन की बधाई दी. शुक्रवार उन्होंने श्री सोरेन से फोन पर बात की. उनकी लंबी आयु और स्वस्थ रहने की प्रार्थना की.
संघर्ष का किया आह्वान
रांची. झाविमो ने पार्टी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी का 61वां जन्मदिन समर्पण दिवस के रूप में मनाया़ पार्टी कार्यालय में महानगर के कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित किया. श्री मरांडी ने केक काटे़ मौके पर सर्वधर्म सभा आयोजित की गयी़ सभी धर्मों के गुरुओं ने प्रार्थना की और श्री मरांडी की लंबी उम्र की कामना की़
श्री मरांडी ने कार्यकर्ताओं से संघर्ष का आह्वान करते हुए कहा कि आज हम भले ही 61वां जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन इंसान को अगर काम की ललक हो तो उम्र मायने नहीं रखती है़ आज हमारी ताकत हमारे सिद्धांत है़ं लोग हमें कठोर कहते हैं, लेकिन मैं अपने नीति-सिद्धांत से भटक नहीं सकता हू़ं
आज झाविमो को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता़ 2014 के बाद जो परिस्थितियां बनी थीं कि हमारे करीबी मित्र भी कहने लगे थे कि अब झाविमो का अस्तित्व समाप्त हो चुका है़ लेकिन हमें जनता पर भरोसा था और है. हमने कहा था आप 2019 तक इंतजार कीजिए़
2019 में जनता हमें स्वीकार करेगी़ मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने श्री मरांडी को पगड़ी बांध कर सम्मानित किया़ इस अवसर पार्टी नेता प्रदीप यादव, केके पोद्दार, राजीव रंजन मिश्रा, सुनील गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, रिंकी झा, डॉ प्रकाश कुमार, पंकज पांडेय, तौहिद आलम, सम्पति देवी, सुचिता सिंह, राम मनोज साहू, बलकू उरांव, मुन्ना बड़ाईक, नजीबुल्लाह खान आदि शामिल हुए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola