रांची : सीएस कार्यालय के बाहर शव बरामद
Updated at : 04 Jan 2019 9:14 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : लोअर बाजार पुलिस ने गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर से नवजात का शव बरामद किया है. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. साथ ही इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि […]
विज्ञापन
रांची : लोअर बाजार पुलिस ने गुरुवार को सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर से नवजात का शव बरामद किया है. पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. साथ ही इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. पुलिस के अनुसार रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि बच्चे की मौत की वजह क्या है.
प्रारंभिक जांच में पुलिस को इस बात की आशंका है कि संभवत: किसी महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया होगा या जन्म होने के बाद बच्चे की मौत हो गयी होगी. क्योंकि शव के आस- पास कपड़ा और झोला पड़ा था. पुलिस को इस बिंदु पर भी आशंका है कि अवैध संबंध के कारण किसी ने बच्चे को वहां छोड़ दिया होगा, जिसकी बाद में मौत हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




