मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान, नौ से कुहासे के साथ बढ़ेगी ठंड, दिख रहे बारिश के भी आसार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आठ जनवरी से एक बार फिर बदलेगा रांची का मौसम रांची : मौसम विभाग ने राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में नौ जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ने का आसार जताया है. मौसम में बदलाव के संकेत आठ जनवरी से ही दिखने लगेंगे. मौसम विभाग की मानें, तो उस दौरान कहीं-कहीं आसमान में […]
विज्ञापन
आठ जनवरी से एक बार फिर बदलेगा रांची का मौसम
रांची : मौसम विभाग ने राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में नौ जनवरी से एक बार फिर ठंड बढ़ने का आसार जताया है. मौसम में बदलाव के संकेत आठ जनवरी से ही दिखने लगेंगे. मौसम विभाग की मानें, तो उस दौरान कहीं-कहीं आसमान में बादल छाये रहेंगे. सुबह व शाम में कुहरा छाये रहने से न्यूनतम तापमान में दो-तीन डिग्री की गिरावट आ सकती है. वहीं, उत्तरी झारखंड में कहीं-कहीं बारिश भी हो सकती है.
इधर, गुरुवार को राजधानी रांची और आसपास के इलाके में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गयी, जिससे लोगों ने ठंड से थोड़ी राहत महसूस की. गुरुवार को रांची का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. वहीं, कांके का न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पांच जनवरी से न्यूनतम तापमान में तीन-चार डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.
रांची में जनवरी में भी हुई है बारिश : मौसम विभाग के अनुसार रांची में पिछले कई वर्षों में जनवरी माह में भी बारिश हुई है.
वर्ष 2009 में सबसे अधिक नौ जनवरी को 6.7 मिमी, वर्ष 2011 में सबसे अधिक 30 जनवरी को 12 मिमी, वर्ष 2012 में सबसे अधिक दो जनवरी को 54 मिमी, वर्ष 2013 में सबसे अधिक तीन जनवरी को 0.2 मिमी, वर्ष 2014 में सबसे अधिक 12 जनवरी को 6 मिमी, वर्ष 2015 में सबसे अधिक सात जनवरी को 21.7 मिमी, वर्ष 2016 में सबसे अधिक सात जनवरी को 21.7 मिमी, वर्ष 2017 में सबसे अधिक तीन, 10 व 11 जनवरी को 0.2 मिमी बारिश हुई. वर्ष 1966 में चार जनवरी को सबसे अधिक 58 मिमी वर्षा हुई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










