खरसावां : भूमि अधिग्रहण कानून झारखंडियों के हित में नहीं : शिबू सोरेन
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2019 6:46 AM (IST)
विज्ञापन

जन चेतना सभा में पहुंचे झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन समेत चार विधायक खरसावां : झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों के हित में नहीं है. श्री सोरेन ने कहा कि इस कानून से झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों का नुकसान होगा. श्री सोरेन मंगलवार को खरसावां […]
विज्ञापन
जन चेतना सभा में पहुंचे झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन समेत चार विधायक
खरसावां : झामुमो केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों के हित में नहीं है. श्री सोरेन ने कहा कि इस कानून से झारखंड के आदिवासी-मूलवासियों का नुकसान होगा.
श्री सोरेन मंगलवार को खरसावां के शहीद स्थल पर श्रद्धांजलि देने के पश्चात आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान की ओर से आयोजित जन चेतना सभा को संबोधित कर रहे थे. पूर्व सीएम शिबू सोरेन ने कहा कि लंबी लड़ाई के बाद झारखंड बना. खनिज-संपदा से संपन्न झारखंड के लोग गरीब हैं. राज्य की शिक्षा, सिंचाई, कृषि व नियोजन नीति की आलोचना करते हुए कहा कि झारखंड में सबकुछ रहते हुए भी गांवों में सुविधाअाें का अभाव है. मजदूरी के लिए पलायन हो रहा है. उन्होंने कहा कि गांव के विकास पर ध्यान देना होगा.
श्री सोरेन ने उपस्थित लोगों से अपने बच्चों को पढ़ा लिखा कर अच्छा इंसान बनाने की अपील की. सभा को सरायकेला विधायक चंपई सोरेन, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, चाईबासा विधायक दीपक बिरुवा, चक्रधरपुर विधायक शशिभूषण सामड, पूर्व विधायक सुखराम उरांव, मंगल सिंह बोबोंगा, बहादुर उरांव, आदी संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष दामोदर हांसदा, उपाध्यक्ष गुरुचरण बांकिरा, सचिव बाबूराम सोय, सतीश चंद्र बिरुली, सोहन लाल कुम्हार, डेमका सोय, सतीश चंद्र बुड़िउली, दीत नारायण बांदिया समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर सिंह हांसदा ने की व संचालन गुरुचरण बांकिरा ने किया. संकल्प सभा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




