रांची में बोले लालू के लाल तेजस्वी, बिहार-झारखंड में नहीं खुलने देंगे एनडीए का खाता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Dec 2018 1:45 PM
रांची : लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि आगामी चुनावों में बिहार और झारखंड में भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए का खाता भी नहीं खुलने देंगे. महागठबंधन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. उपेंद्र कुशवाहा एवं मुकेश साहनी के साथ तेजस्वी यादव अपने पिता […]
रांची : लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि आगामी चुनावों में बिहार और झारखंड में भाजपा की अगुवाई वाले गठबंधन एनडीए का खाता भी नहीं खुलने देंगे. महागठबंधन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है. उपेंद्र कुशवाहा एवं मुकेश साहनी के साथ तेजस्वी यादव अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने के लिए रांची के रिम्स अस्पताल आये थे.
लालू प्रसाद से रालोसपा और राजद नेताओं की मुलाकात के दौरान रिम्स परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. यहां तेजस्वी ने पत्रकारों से कहा कि वह नये साल से पहले अपने पिता से मिलने आये हैं. यहां उन्होंने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली.
वहीं, रालोसपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद कहा कि उन्होंने राजद सुप्रीमो से मुलाकात की. उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली. कहा कि सीटों के बंटवारे पर बातचीत हो गयी है. जल्दी ही इसकी घोषणा भी हो जायेगी. मुकेश साहनी ने कहा कि महागठबंधन लोकसभा चुनाव एकजुट होकर लड़ेगा.
ज्ञात हो कि लालू प्रसाद से मिलने के लिए तेजस्वी यादव के साथ उपेंद्र कुशवाहा और मुकेश साहनी शुक्रवार को ही रांची पहुंच गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










