डीडी झारखंड पर आधे घंटा का प्रादेशिक समाचार शुरू

Updated at : 20 Dec 2018 9:37 AM (IST)
विज्ञापन
डीडी झारखंड पर आधे घंटा का प्रादेशिक समाचार शुरू

दोपहर 12:30 बजे व शाम 7:30 बजे प्रसारित होंगी झारखंड की खबरें डीडी झारखंड को 24 घंटे का चैनल बनाने के लिए तेजी से हो रहा काम रांची : सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे के निर्देश पर डीडी झारखंड से आधे घंटे का प्रादेशिक समाचार बुलेटिन शुरू कर दिया गया है. दो प्रादेशिक बुलेटिन […]

विज्ञापन
दोपहर 12:30 बजे व शाम 7:30 बजे प्रसारित होंगी झारखंड की खबरें
डीडी झारखंड को 24 घंटे का चैनल बनाने के लिए तेजी से हो रहा काम
रांची : सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे के निर्देश पर डीडी झारखंड से आधे घंटे का प्रादेशिक समाचार बुलेटिन शुरू कर दिया गया है. दो प्रादेशिक बुलेटिन को डीडी बिहार चैनल पर देखा जा सकता है. दूरदर्शन केंद्र रांची के केंद्राध्यक्ष चंद्रशेखर ने बताया कि देश के किसी भी जगह रहनेवाले लोग दोपहर 12:30 बजे व शाम 7:30 बजे झारखंड की खबरें देख सकते हैं. वहीं, शाम 6:30 बजे से भी आधे घंटे का प्रादेशिक समाचार टेरिस्टेरियल माध्यम पर प्रसारित किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि राज्य के लोग डीडी झारखंड पर प्रादेशिक समाचार की अवधि बढ़ाने की मांग बहुत दिनों से कर रहे थे. उनकी मांग पर सूचना एवं प्रसारण सचिव अमित खरे को झारखंड दौरे के क्रम में ध्यान आकृष्ट कराया गया था. उन्होंने बुलेटिन की अवधि बढ़ाने व अन्य क्षेत्रीय चैनलों की तरह डीडी झारखंड से भी शाम 7:30 बजे प्रादेशिक समाचार शुरू करने का आदेश दिया था.
उन्होंने बताया कि डीडी झारखंड को 24 घंटे का चैनल बनाने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है. छह घंटे का प्रसारण रांची से किया जा रहा है. झारखंड के कार्यक्रम यूट्यूब पर भी देखे जा सकते हैं. मौके पर डीडी झारखंड के सलाहकार अमन कुमार व समाचार संपादक दिवाकर कुमार भी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola