रांची : प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को वर्ल्ड क्लास बनायें : मिश्र

Updated at : 16 Dec 2018 10:18 AM (IST)
विज्ञापन
रांची  : प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को वर्ल्ड क्लास बनायें : मिश्र

केंद्रीय सचिव ने योजना के निरीक्षण के बाद दिया निर्देश स्मार्ट सिटी के लिए बन रहे पावर स्टेशन का भी निरीक्षण किया रांची : केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शनिवार को अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रहे झारखंड अरबन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और अन्य […]

विज्ञापन
केंद्रीय सचिव ने योजना के निरीक्षण के बाद दिया निर्देश
स्मार्ट सिटी के लिए बन रहे पावर स्टेशन का भी निरीक्षण किया
रांची : केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने शनिवार को अधिकारियों के साथ स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रहे झारखंड अरबन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट और अन्य साइट का दौरा किया.
योजनाओं की स्थिति देखने के बाद उन्होंने प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट को वर्ल्ड क्लास बनाने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि इसके लिए अच्छे लोगों से बाहर से आने का आग्रह कीजिए. सचिव ने शिक्षा के क्षेत्र में विश्व स्तर पर काम कर रहे कई लोगों के नाम भी बताये.
इस मौके पर केंद्रीय सचिव व नगर विकास विभाग के सचिव अजय कुमार ने अरबन प्लानिंग मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट क्षेत्र में प्लांटेशन भी किया. केंद्रीय सचिव ने स्मार्ट सिटी के लिए बन रहे पावर स्टेशन का भी निरीक्षण किया. स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्मार्ट पावर सप्लाइ को लेकर गाइड लाइन भी जारी की गयी. स्मार्ट पावर सप्लाइ से पावर का दुरुपयोग नहीं होगा. इसके साथ-साथ उपभोक्ता भी ऊर्जा संरक्षण को लेकर उत्तरदायी होंगे. केंद्रीय सचिव ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे कई साइट्स का भी निरीक्षण किया.
केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की : दौरा के बाद प्रोजेक्ट भवन सचिवालय में केंद्रीय सचिव ने विभाग से संबंधित केंद्र प्रायोजित योजनाअों की समीक्षा की.
स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, अमृत, नमामि गंगे ,स्मार्ट सिटी मिशन के तहत चल रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की गयी. उन्होंने अधिकारियों से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिये बारीकी से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली. मौके पर विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह,डायरेक्टरेट ऑफ मुंसिपल एडमिनिस्ट्रेशन के निदेशक आशीष सिंहमार, स्टेट अर्बन डेवलपमेंट एजेंसी के निदेशक अमित कुमार, रांची के नगर आयुक्त मनोज कुमार के साथ रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन और जुडको के अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola