रांची : गायों की स्वदेशी नस्ल विकसित करने के लिए 3000 केंद्र जल्द शुरू करें : रघुवर
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गायों की स्वदेशी नस्ल को विकसित करने के लिए बनाये जा रहे 3000 केंद्रों को जल्द शुरू किया जाये. साथ ही गायों की तस्करी रोकने के लिए तय गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें. सभी गोशाला को निबंधित करायें और उन्हें सरकारी सुविधा मुहैया करायें. उन्होंने सड़कों […]
विज्ञापन
रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि गायों की स्वदेशी नस्ल को विकसित करने के लिए बनाये जा रहे 3000 केंद्रों को जल्द शुरू किया जाये. साथ ही गायों की तस्करी रोकने के लिए तय गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें.
सभी गोशाला को निबंधित करायें और उन्हें सरकारी सुविधा मुहैया करायें. उन्होंने सड़कों पर इधर उधर घूमनेवाली गायों के लिए कांजी हाउस बनाने निर्देश दिया.
यह भी कहा कि गोचर जमीन लगातार घट रही है. ऐसी जमीन को चिह्नित करें, वहां कांजी हाउस बनाया जा सकता है. मुख्यमंत्री ने यह निर्देश प्रोजेक्ट भवन में एनिमल बोर्ड ऑफ इंडिया के साथ हुई बैठक में दिया.
सप्ताह में दो दिन पशु चिकित्सक पंचायत में जायें : मुख्यमंत्री ने कहा कि पशु चिकित्सकों का उत्तरदायित्व तय किया जा रहा है. हर पंचायत में सप्ताह में दो दिन पशु चिकित्सक को जाना होगा.
उन्हें डायरी मिलेगी, जिसमें उनके द्वारा किये गये पशुओं की चिकित्सा की जानकारी और किसान के भी हस्ताक्षर रहेंगे. मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राज्य में पशु हॉस्टल बनायें, जहां गाय बांधने की सुविधा हो.
हजारीबाग, लोहरदगा व देवघर में 200 पशुओं के लिए हॉस्टल : कृषि सचिव पूजा सिंघल ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर हजारीबाग, लोहरदगा व देवघर में 200 पशुओं के लिए हॉस्टल शुरू किया जा रहा है.
साथ ही रांची और दुमका के जामा में भी पशु हॉस्टल बनाया जा रहा है. बैठक में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार बर्णवाल, नगर विकास सचिव अजय कुमार सिंह, भू राजस्व सचिव केके सोन, एनिमल बोर्ड ऑफ इंडिया के चेयरमैन एसपी गुप्ता, सदस्य राम रघुवंशी, राजकुमार अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










