रांची : ग्लोबल स्किल समिट पर रोड शो 16 व 17 को दुबई में
Updated at : 14 Dec 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर ग्लोब स्किल समिट 2019 का आयोजन दुबई में किया जायेगा. वहां 16 व 17 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री रोड शो होगा. इसमें अधिक संख्या में राज्य के युवाअों को नौकरी दिलाने पर पहल की जायेगी. इसके तहत यूएइ के रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य महत्वपूर्ण सेक्टर की […]
विज्ञापन
रांची : राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर ग्लोब स्किल समिट 2019 का आयोजन दुबई में किया जायेगा. वहां 16 व 17 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय इंडस्ट्री रोड शो होगा. इसमें अधिक संख्या में राज्य के युवाअों को नौकरी दिलाने पर पहल की जायेगी.
इसके तहत यूएइ के रिटेल, हॉस्पिटैलिटी, इंफ्रास्ट्रक्चर व अन्य महत्वपूर्ण सेक्टर की नामी कंपनियों को झारखंड के कौशल विकास कार्यक्रम के प्रति आकर्षित किया जायेगा. यहां कौशल विकास मिशन सोसाइटी की अोर से रोड शो किया जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय रोड शो नियोक्ताअों के साथ संबंध स्थापित कर प्रभावी रोजगार सृजन की अवधारणा पर आधारित होगा. रोड शो के तहत यूएइ की औद्योगिक इकाइयों एवं नियोक्ता, कंपनियों के साथ संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है. इसमें सीएम रघुवर दास,भारतीय राजदूत नवदीप सुरी, विकास आयुक्त डीके तिवारी, सीएम के प्रधान सचिव सुनील वर्णवाल, उच्च तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास के सचिव राजेश शर्मा, झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के मिशन निदेशक रवि रंजन, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अमर झा सहित अन्य वरीय अधिकारी भाग लेंगे.
रोड शो में झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के द्वारा विजन अॉफ स्किल डेवलपमेंट इन झारखंड के विषय पर प्रस्तुतीकरण दिया जायेगा. मौके पर संयुक्त अरब अमीरात के मानव संसाधन मंत्री नशीर बिन थानी अल हमली भी भाग लेंगे तथा कौशल विकास कार्यक्रम के वैश्विक परिदृश्य पर विचार रखेंगे. झारखंड का प्रतिनिधिमंडल अाइसीसीए दुबई तथा मसदर फ्यूचर सिटी जैसे प्रमुख औद्योगिक संस्थानों का भी दौरा करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




