रांची : वित्तीय विशेषज्ञों का सामाजिक दायित्व बढ़ गया है : संथालिया
Updated at : 11 Dec 2018 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : चैप्टर कॉस्ट अकाउंटेंट द्वारा इंसॉल्वेंसी एंड बैंक करप्सी कोड एवं वैल्यूएशन पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सीएमए एसएस संथालिया ने बताया कि इंसॉल्वेंसी एंड बैंक करप्सी प्रोफेशनल बनने के लिए न्यूनतम योग्यता व तैयारी की जानकारी अवश्य होनी चाहिए. वर्तमान समय में व्यवसाय के लिए इसकी जानकारी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा […]
विज्ञापन
रांची : चैप्टर कॉस्ट अकाउंटेंट द्वारा इंसॉल्वेंसी एंड बैंक करप्सी कोड एवं वैल्यूएशन पर सेमिनार का आयोजन किया गया. सीएमए एसएस संथालिया ने बताया कि इंसॉल्वेंसी एंड बैंक करप्सी प्रोफेशनल बनने के लिए न्यूनतम योग्यता व तैयारी की जानकारी अवश्य होनी चाहिए.
वर्तमान समय में व्यवसाय के लिए इसकी जानकारी अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने कहा कि व्यवसाय शुरू करना आसान है, लेकिन व्यवसाय से बाहर निकलने का सही रास्ता इस कोड में है.
कोई भी व्यवसायी वित्तीय लेनदार व व्यावसायिक लेनदार का भुगतान ज्यादा दिनों तक लंबित रखता है, तो उसे व्यवसाय से भी हाथ धोना पड़ सकता है. उन्हाेंने कहा कि इस कोड के आने से वित्तीय विशेषज्ञों का सामाजिक दायित्व बढ़ गया है. कोलकाता से आये प्रणव चक्रवर्ती ने बताया कि नये परिवेश में यह अत्यंत आवश्यक हो गया है. व्यवसाय को व्यवस्थित रूप से चलाने के लिए इसकी आवश्यकता है.
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए चैप्टर के अध्यक्ष विद्याधर प्रसाद ने कहा कि रांची चैप्टर अपने सदस्यों की क्षमता बढ़ाने के लिए लगातार कार्यक्रम आयोजित करता रहा है, जिसे भविष्य में जारी रखा जायेगा. कार्यक्रम का संचालन चैप्टर के उपाध्यक्ष अरुणजय कुमार सिंह ने किया. माैके पर चैप्टर की सचिव मीरा प्रसाद व मीनाक्षी उपस्थित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




