सदर अस्पताल परिसर में होगा प्रतिमा का अनावरण, डॉ सुभाष मुखोपाध्याय को आज मिलेगा सम्मान
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :09 Dec 2018 8:19 AM (IST)
विज्ञापन

हजारीबाग : डॉ सुभाष के शोध ने कई महिलाओं को मां बनने का सुख दिया: अग्रवाल हजारीबाग : भारत में पहली टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक डॉ सुभाष मुखोपाध्याय की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने दुर्गा के पिता प्रभात अग्रवाल शनिवार को कोलकाता से हजारीबाग पहुंचे. यहां प्रो सजल मुखर्जी, अजीत बनर्जी, रतीन मुखर्जी […]
विज्ञापन
हजारीबाग : डॉ सुभाष के शोध ने कई महिलाओं को मां बनने का सुख दिया: अग्रवाल
हजारीबाग : भारत में पहली टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक डॉ सुभाष मुखोपाध्याय की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में हिस्सा लेने दुर्गा के पिता प्रभात अग्रवाल शनिवार को कोलकाता से हजारीबाग पहुंचे. यहां प्रो सजल मुखर्जी, अजीत बनर्जी, रतीन मुखर्जी व मनोज सेन समेत अन्य ने परिसदन में उनका स्वागत किया. प्रस्तुत है उनसे बातचीत का मुख्य अंश:
सवाल: हजारीबाग में डॉ सुभाष मुखोपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण हो रहा है, कैसा महसूस कर रहे हैं.जवाब: इस तरह का कार्यक्रम पूरे देश में हाेना चाहिए़ सभी राज्यों में डॉ सुभाष की प्रतिमा लगनी चाहिए, ताकि उनके अविष्कार को लोग जान पायें. ऐसे मां-बाप जिनके संतान नहीं हैं. प्रतिमा का अनावरण ऐसे मां-बाप को खुशी देनेवाला क्षण होगा.
सवाल: डॉ सुभाष के साथ बितायी गयी यादें.
जवाब: डॉ सुभाष मुखोपाध्याय से हम एक डॉक्टर के रूप में बात नहीं करते थे. वे हमेशा कहते थे कि प्रभात तुम्हें एक लड़का होगा, लेकिन जब टेस्ट ट्यूब से पत्नी शीला अग्रवाल को सिजेरियन ऑपरेशन से लड़की हुई, तो फिर उन्होंने कहा: चलो अब दूसरा लड़का होगा. उन्होंने मेरे परिवार को नया जीवन दिया.पहली टेस्ट ट्यूब बेबी को जानने मीडिया के लोग हमारे पास आये और बच्ची का नाम पूछा. दुर्गापूजा शुरू होने के कारण हमलोगों ने उसका नाम दुर्गा रखा. जब बेटी स्कूल जाने लगी, तो नाम अनुप्रिया रखा.
सवाल: डॉ मुखोपाध्याय के निधन पर क्या लगा.
जवाब: बहुत तकलीफ हुई. वह हमारी बच्ची के पिता समान थे.
सवाल: डॉ सुभाष को मेडल-पुरस्कार और सम्मान मिले, इसके लिए आपके मन में क्या जिज्ञासा थी.
जवाब: हम चाहते थे उन्हें नोबेल पुरस्कार मिले, लेकिन यह मेरे हाथ में नहीं है.
सवाल: डॉ सुभाष मुखोपाध्याय के बारे में समाज को और क्या बताना चाहते हैं.
जवाब: डॉ सुभाष मुखोपाध्याय असाधारण व्यक्तित्व के थे. वे सभी से हंस कर मिलते थे. उन्हें अपनी उपलब्धि पर कोई घमंड नहीं था.
प्रथम टेस्ट ट्यूब बेबी दुर्गा के पिता प्रभात अग्रवाल से खास बातचीत
डॉ सुभाष मुखोपाध्याय ने मेरे परिवार को नया जीवन दिया.पहली टेस्ट ट्यूब बेबी को जानने के लिए मीडिया के लोग हमारे पास आये और बच्ची का नाम पूछा. दुर्गा पूजा शुरू होने के कारण हमलोगों ने उसका नाम दुर्गा रखा. जब बेटी स्कूल जाने लगी, तो नाम अनुप्रिया रखा.
प्रभात खबर ने 15 अप्रैल 2018 को डॉ सुभाष मुखोपाध्याय से संबंधित पहली खबर प्रकाशित की थी. इसमें कहा गया था कि डॉ सुभाष ही भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक हैं. इन्हें नोबेल पुरस्कार से सम्मानित होना चाहिए, लेकिन परिस्थितियों ने इन्हें तनाव में ला दिया. 19 जून1981 को उन्होंने आत्महत्या कर ली. प्रभात खबर ने यह भी बताया था कि भारत की पहली टेस्ट ट्यूब बेबी के जनक की जन्मभूमि हजारीबाग है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




