रांची-पटना के बीच आठ से 30 तक चलेगी विंटर स्पेशल ट्रेन
Updated at : 05 Dec 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची-पटना-रांची विंटर स्पेशल (08623/08624) आठ से 30 दिसंबर के बीच चलेगी. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 08623 का परिचालन आठ से 29 दिसंबर तक होगा. यह ट्रेन रांची से शनिवार रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद मुरी से रात 1:20 बजे, बरकाकाना से रात 2:40 बजे, हजारीबाग से तड़के 3:42 बजे, […]
विज्ञापन
रांची : रांची-पटना-रांची विंटर स्पेशल (08623/08624) आठ से 30 दिसंबर के बीच चलेगी. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 08623 का परिचालन आठ से 29 दिसंबर तक होगा. यह ट्रेन रांची से शनिवार रात 11:55 बजे प्रस्थान करेगी. इसके बाद मुरी से रात 1:20 बजे, बरकाकाना से रात 2:40 बजे, हजारीबाग से तड़के 3:42 बजे, कोडरमा से सुबह 5:22 बजे, गया से सुबह 7:20 बजे और जहानाबाद से सुबह 8:17 बजे प्रस्थान करेगी. इसके पटना पहुंचने का समय सुबह 9:30 बजे है.
वहीं, ट्रेन संख्या 08624 का परिचालन 10 से 30 दिसंबर तक होगा. यह ट्रेन पटना से प्रत्येक रविवार को सुबह 10:30 बजे प्रस्थान करेगी.
जहानाबाद से सुबह 11:32 बजे, गया से दोपहर 1:00 बजे, कोडरमा से दोपहर 2:02 बजे, हजारीबाग से दोपहर 3:32 बजे, बरकाकाना से शाम 6:25 बजे और मुरी से शाम 7:55 बजे प्रस्थान करेगी. इस ट्रेन के रांची पहुंचने का समय रात 9:30 बजे निर्धारित है. ट्रेन में दो सामानयान, तीन सेकेंड एसी, दस थर्ड एसी कोच लगे रहेंगे. ट्रेन में सीट के लिए आरक्षण शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




