रांची़ : भाजपा ने झामुमो पर साधा निशाना, कहा-किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जायेगी चुंबन प्रतियोगिता
Updated at : 05 Dec 2018 7:10 AM (IST)
विज्ञापन

रांची़ : भाजपा ने पाकुड़ में 15 दिसंबर को चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर झामुमो विधायक साइमन मरांडी की निंदा की है़ भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि साइमन मरांडी ने दिखा दिया है कि वह और उनकी पार्टी द्वारा झारखंड की परंपराओं की धज्जियां उड़ायी जा रही है़ं इस बार भाजपा […]
विज्ञापन
रांची़ : भाजपा ने पाकुड़ में 15 दिसंबर को चुंबन प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर झामुमो विधायक साइमन मरांडी की निंदा की है़ भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा है कि साइमन मरांडी ने दिखा दिया है कि वह और उनकी पार्टी द्वारा झारखंड की परंपराओं की धज्जियां उड़ायी जा रही है़ं
इस बार भाजपा की सरकार ऐसे प्रतियोगिता का आयोजन किसी भी कीमत में नहीं होने देगी़ उन्होंने कहा कि इस तरह की अश्लील प्रतियोगिता को सही ठहराना झामुमो नेता की भ्रष्ट मानसिक स्थिति को दर्शाता है़ साइमन मरांडी ने पिछले वर्ष भी ऐसी ही प्रतियोगिता करायी थी, जिससे राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड की छवि खराब हुई थी़
जनता के आक्रोश के कारण झामुमो ने उस समय नाटक करते हुए साइमन मरांडी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई़ भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि झामुमो विधायक साइमन मरांडी भूल जाते हैं कि यह यह रोम और लंदन नहीं है़ पाश्चात्य संस्कृति यहां लागू नहीं हो सकती़ झामुमो साइमन मरांडी पर कार्रवाई करे, नहीं तो माना जायेगा कि इसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की सहमति है़ ऐसे कार्यों की निंदा होनी चाहिए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




