रांची : हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2018 9:32 AM

विज्ञापन

रांची : हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया. ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमेटी से जुड़े असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड व ओड़िशा के हो भाषा-भाषियों ने प्रदर्शन किया. महासचिव लक्ष्मीधर सिंह ने कहा कि 35 लाख से अधिक […]

विज्ञापन
रांची : हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर सोमवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया गया. ऑल इंडिया हो लैंग्वेज एक्शन कमेटी से जुड़े असम, पश्चिम बंगाल, झारखंड व ओड़िशा के हो भाषा-भाषियों ने प्रदर्शन किया.
महासचिव लक्ष्मीधर सिंह ने कहा कि 35 लाख से अधिक लोग इस भाषा का प्रयोग करते हैं. इसे संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने के लिए झारखंड सरकार ने वर्ष 2003 में ही केंद्र सरकार से अनुशंसा कर दी है़ ओड़िशा सरकार ने भी अनुशंसा की है, पर इसे अब तक आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया गया है़ यदि सरकार ने इस पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो आंदोलन तेज किया जायेगा़ कमेटी इस संबंध में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व केंद्रीय गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola