रांची : बार काउंसिल ने 69 नये वकीलों को दिया लाइसेंस

Updated at : 03 Dec 2018 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बार काउंसिल ने 69 नये वकीलों को दिया लाइसेंस

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को 69 नये वकीलों को वकालत का लाइसेंस दिया. विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद सभी ने लाइसेंस के लिए काउंसिल के पास आवेदन दिया था. लाइसेंस वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महाधिवक्ता सह बार काउंसिल के अध्यक्ष अजीत कुमार थे. उन्होंने […]

विज्ञापन

रांची : झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को 69 नये वकीलों को वकालत का लाइसेंस दिया. विधि की पढ़ाई पूरी करने के बाद सभी ने लाइसेंस के लिए काउंसिल के पास आवेदन दिया था. लाइसेंस वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महाधिवक्ता सह बार काउंसिल के अध्यक्ष अजीत कुमार थे. उन्होंने नये वकीलों से लगन और मेहनत के साथ काम करने की अपील की. कहा कि इस पेशे में लगातार सीखने की जरूरत होती है. नयी तकनीक और बदलावों से भी वकीलों को अवगत होना होगा. मौके पर काउंसिल के सदस्य मनोज कुमार, कुंदन प्रकाशन, अभय कुमार चतुर्वेदी, परमेश्वर मंडल, एके रशीदी, रिंकू भगत एवं अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola