रांची : वेंडिंग मार्केट का नाम जयपाल सिंह मुंडा किया जाये

Updated at : 29 Nov 2018 9:47 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : वेंडिंग मार्केट का नाम जयपाल सिंह मुंडा किया जाये

रांची : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बने वेंडिंग मार्केट का नाम अटल स्मृति वेंडिंग मार्केट रखने के विरोध में बुधवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने अलबर्ट एक्का चौक पर नगर निगम का पुतला फूंका. इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि यह जमीन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा […]

विज्ञापन
रांची : जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में बने वेंडिंग मार्केट का नाम अटल स्मृति वेंडिंग मार्केट रखने के विरोध में बुधवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने अलबर्ट एक्का चौक पर नगर निगम का पुतला फूंका.
इस अवसर पर केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की ने कहा कि यह जमीन मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के नाम पर बने स्टेडियम की है. इसलिए इस पर जो भी कार्य किया जाये, वह उनके नाम पर ही हो. इसका नाम अटल स्मृति वेंडिंग मार्केट रखना आदिवासी विरोधी कृत्य है और आदिवासी संगठन ऐसा होने नहीं देंगे.
झारखंड आदिवासी विकास समिति के अध्यक्ष प्रभाकर नाग ने कहा कि जयपाल सिंह मुंडा न केवल झारखंड बल्कि देश भर के आदिवासियों के एक महान नेता थे. ऐसे व्यक्तित्व की अनदेखी दुर्भाग्यपूर्ण है़ इस अवसर पर नारायण उरांव, चंपा कुजूर, संदीप तिर्की, कुलदीप तिर्की, अल्विन लकड़ा, प्रकाश हंस, दिनेश मुंडा, अजय ओड़ेया, अमित तिर्की, सुरेंद्र लिंडा आदि थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola