रांची : महिलाओं को अधिकार दे रही है केंद्र और राज्य सरकार : कमलावती सिंह

Updated at :29 Nov 2018 9:45 AM
विज्ञापन
रांची : महिलाओं को अधिकार दे रही है केंद्र और राज्य सरकार : कमलावती सिंह

रांची : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व झारखंड प्रभारी कमलावती सिंह रांची में है़ं वे महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भी शामिल हुई़ं कमलावती झारखंड के साथ-साथ बिहार की भी प्रभारी है़ं कमलावती सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाओं की अच्छी भागीदारी होगी़ भाजपा में समर्पित महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी […]

विज्ञापन
रांची : भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री व झारखंड प्रभारी कमलावती सिंह रांची में है़ं वे महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भी शामिल हुई़ं कमलावती झारखंड के साथ-साथ बिहार की भी प्रभारी है़ं
कमलावती सिंह ने कहा कि आने वाले चुनाव में महिलाओं की अच्छी भागीदारी होगी़ भाजपा में समर्पित महिला कार्यकर्ताओं की बड़ी फौज है़ महिलाएं चुनाव में दमखम दिखायेंगी़ उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में 21 से 23 दिसंबर तक महिला मोर्चा का कार्यक्रम है. समापन समारोह में प्रधानमंत्री मोदी भी उपस्थित होंगे़ इस दौरान पार्टी की महिला सदस्यों को उनसे रूबरू हाेने का अवसर मिलेगा़ केंद्र व राज्य सरकार महिलाओं के लिए हर तरह की योजनाएं बना रखी है़ उसका लाभ भी महिलाओं को मिल रहा है़
प्रदेश प्रभारी कमलावती सिंह ने महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ बैठक की़ बैठक में अहमदाबाद में मोर्चा के अधिवेशन में झारखंड की भागीदारी को लेकर रणनीति बनी़ प्रदेश से ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अहमदाबाद पहुंचने का निर्देश दिया गया़ बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह, मेयर आशा लकड़ा, प्रिया सिंह, काजल प्रधान, रागिनी सिन्हा, रूपलक्ष्मी मुंडा, सीमा पात्र, अर्पना सेन आदि मौजूद थीं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola