ओरमांझी : खीराबेड़ा जंगल में छापेमारी छह क्रशरों पर चली जेसीबी

Updated at : 27 Nov 2018 9:20 AM (IST)
विज्ञापन
ओरमांझी : खीराबेड़ा जंगल में छापेमारी छह क्रशरों पर चली जेसीबी

ओरमांझी : रांची एसडीओ गरिमा सिंह ने सोमवार को ओरमांझी प्रखंड के खीराबेड़ा जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित छह क्रशरों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया. साथ ही क्रशरों का बिजली कनेक्शन कटवा कर अवैध क्रशर चलाने वाले संचालकों के विरुद्ध ओरमांझी थाना में मामला दर्ज कराया है. जिनके क्रशर […]

विज्ञापन
ओरमांझी : रांची एसडीओ गरिमा सिंह ने सोमवार को ओरमांझी प्रखंड के खीराबेड़ा जंगल में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालित छह क्रशरों को जेसीबी मशीन से ध्वस्त करा दिया. साथ ही क्रशरों का बिजली कनेक्शन कटवा कर अवैध क्रशर चलाने वाले संचालकों के विरुद्ध ओरमांझी थाना में मामला दर्ज कराया है.
जिनके क्रशर तोड़े गये, उनमें दीपक मेहता (रामगढ़), धनेश्वर महतो (रामगढ़), अरविंद सिंह (रामगढ़), मनोज महतो (रामगढ़), तारकेश्वर महतो (चुटूपालू), बसंत मेहता (रामगढ़) शामिल हैं. छापेमारी में रांची जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार सिंह, सीओ राजेश कुमार सहित ओरमांझी थाना की पुलिस शामिल थी.
क्रशर संचालकों में हड़कंप : जैसे ही सदर एसडीओ दल-बल के साथ खीराबेड़ा जंगल में अवैध क्रशरों को तोड़ने पहुंची, क्रशर संचालकों में हड़कंप मच गया. लोग क्रशरों से भागने लगे. इधर, क्रशरों के टूटने से खीराबेड़ा के ग्रामीणों को रोजी-रोटी की चिंता सताने लगी है. कई ग्रामीणों ने बताया कि इन क्रशरों के कारण ही उनका जीवन-यापन होता है. क्रशरों के बंद होने से अपराध बढ़ेगा.
संचालक कागजात रहने की बात कहता रहा, फिर भी ध्वस्त करा दिया क्रशर
छापेमारी के दौरान क्रशर संचालक दीपक मेहता अधिकारियों से जी हुजूरी करता रहा कि सर, मेरा कागजात सही है, क्रशर मत तोड़िये. कागजात मंगवा रहे हैं, लेकिन अधिकारियों ने उसकी एक नहीं सुनी. महज 10 मिनट बाद दीपक मेहता ने जब कागजात दिखाया, तो अधिकारी अफसोस करने लगे व क्रशर तोड़ना बंद कर दिया. तब तक काफी क्षति हो चुकी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola