ओरमांझी : ग्रामीणों का थाना में प्रदर्शन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Nov 2018 9:08 AM
ओरमांझी : बारीडीह निवासी पुनीत महतो के पुत्र राहुल कुमार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को अोरमांझी थाना परिसर में प्रदर्शन किया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जुलूस की शक्ल में थाना पहुंचे थे. बाद में पुलिस द्वारा हत्यारों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिये जाने के बाद […]
ओरमांझी : बारीडीह निवासी पुनीत महतो के पुत्र राहुल कुमार के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को अोरमांझी थाना परिसर में प्रदर्शन किया. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जुलूस की शक्ल में थाना पहुंचे थे.
बाद में पुलिस द्वारा हत्यारों की यथाशीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिये जाने के बाद ग्रामीण वापस लौटे. पिछले दिनों पुलिस ने राहुल कुमार का शव सिकिदिरी पथ पर पझरापानी गुडू के समीप से बरामद किया था. राहुल स्वर्णरेखा पब्लिक हाइस्कूल गुडू में नौवीं का छात्र था. वह छोटे भाई चंदन कुमार के साथ कुरुम जतरा देखने गया था. वहां राहुल दोस्तों के साथ घूमने के क्रम में अपने भाई से बिछड़ गया था. रात में वह घर नहीं लौटा.
दूसरे दिन पुलिस ने उसका शव बरामद किया था. घटना के बाद सिल्ली डीएसपी चंद्रशेखर आजाद व ओरमांझी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया था कि हत्यारे जल्द गिरफ्तार किये जायेंगे, लेकिन घटना के कई दिन बाद भी हत्यारे पुलिस की पकड़ में नहीं आये. बाध्य होकर ग्रामीणों ने थाना परिसर में प्रदर्शन किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










