रांची : गायन, वादन, नृत्य व चित्रकला में विभिन्न जिले के विद्यार्थियों की प्रतिभा ने भरी उड़ान
Updated at : 24 Nov 2018 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से संत जॉन स्कूल, डॉ कामिल बुल्के पथ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव- 2018 का समापन शुक्रवार को हो गया. इस अवसर पर एकल गायन, एकल वाद्य वादन, एकल नृत्य व एकल चित्रकला प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया़ संत […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से संत जॉन स्कूल, डॉ कामिल बुल्के पथ में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कला उत्सव- 2018 का समापन शुक्रवार को हो गया.
इस अवसर पर एकल गायन, एकल वाद्य वादन, एकल नृत्य व एकल चित्रकला प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया़ संत जॉन स्कूल के प्राचार्य फादर फ्लोरेंस कुजूर व डब्ल्यू जॉन मल्टी परपस स्कूल के प्राचार्य मसीह प्रकाश एक्का ने विजेताओं को पुरस्कृत किया़ फादर फ्लोरेंस कुजूर ने कहा कि हर बच्चा प्रतिभाशाली होता है़
उनमें छिपी प्रतिभा को निखारने व अवसर देने की जरूरत है़ मौके पर परिषद के धीरसेन साेरेंग, रमनी रमण शर्मा, अर्चना कुल्लू, रेणुका तिग्गा, टी जहां, शिल्पी तिर्की, दिनेश कुमार, संतोष कुमार, समीर श्रीवास्तव, जयंत कुजूर व अन्य मौजूद थे़
ये हुए पुरस्कृत
एकल गायन (बालिका वर्ग) : प्रथम सबीना मुर्मू (संत जेवियर्स स्कूल, साहेबगंज), द्वितीय आयुषी अनन्या (जीडी डीएवी देवघर), तृतीय मंजू कुमार (केजीबीवी, नगर उंटारी).
एकल गायन (बालक वर्ग): प्रथम सुमन कुमार (कार्मेल हाइस्कूल, बोकारो), द्वितीय मथुरा सिंह (गवर्नमेंट अपग्रेडेड प्लस टू स्कूल, सिमडेगा), तृतीय विक्रांत भारती (प्लस टू चुन्नीलाल हाइस्कूल, लोहरदगा) एकल वाद्य वादन (बालिका) : प्रथम हेमली कुमारी (केजीबीवी, सिल्ली), द्वितीय प्रीति डुंगडुंग (लुथेरन हाइस्कूल, गुमला), तृतीय स्वाति राज (संत जेवियर्स स्कूल, साहेबगंज) एकल वाद्य वादन (बालक) : सूरज हंसदा (संत जेवियर्स हाइस्कूल, साहेबगंज), द्वितीय मनित ठिठियो (प्लस टू हाइस्कूल, गारु लातेहार), तृतीय संदीप नायक (अमर शहीद ठाकुर जिला विद्यालय, रांची) एकल नृत्य (बालिका) : प्रथम अंजलि मार्डी (केजीबीवी पोटका, पूर्वी सिंहभूम), द्वितीय अलका लकड़ा (केजीबीवी, लातेहार), तृतीय ईशा बेसरा (राजेंद्र बालिका उवि, धनबाद) एकल नृत्य (बालक) : आरडी गुरुदेव (यतिराज डिवाइन स्पार्क पब्लिक स्कूल, लोहरदगा), द्वितीय राहुल कुमार (रामगढ़ उवि, कोइरीटोला), तृतीय रंजीत लोहरा (श्री हरि प्लस टू उवि, तोरपा, खूंटी) एकल चित्रकला (बालिका) : प्रथम पानमुनी मुर्मू (केजीबीवी बहरागोड़ा, पूर्वी सिंहभूम), द्वितीय निशा कुमारी (रवि महतो स्मारक उवि, महुदा धनबाद), तृतीय चांदनी भारती (ग्रिजली स्कूल, तेतईया कोडरमा) एकल चित्रकला (बालक) : तपन सिंह सरदार (एसएस प्लस टू चांडिल सरायकेला-खरसावां), द्वितीय कौशल मंडल (जीडी डीएवी स्कूल, देवघर), सूरज कुमार (एसएस प्लस टू, गोला रामगढ़).
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




