रांची़ : ओड़िशा में दो व तीन फरवरी को मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
रांची़ : प्रदेश भाजपा के एसटी मोर्चा के नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई़ एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेता के साथ प्रदेश के नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की़ भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अगले साल दो और तीन फरवरी को ओड़िशा के […]
विज्ञापन
रांची़ : प्रदेश भाजपा के एसटी मोर्चा के नेताओं की दिल्ली में बैठक हुई़ एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविचार नेता के साथ प्रदेश के नेताओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की़
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि अगले साल दो और तीन फरवरी को ओड़िशा के भुवनेश्वर में विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जायेगा़ इस महाधिवेशन में पहले दिन देश भर से पांच हजार से ज्यादा एसटी मोर्चा के प्रतिनिधि शामिल होंगे़ दूसरे दिन एक लाख जनजातियों की उपस्थिति में खुला अधिवेशन होगा़ इस महाधिवेशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी शामिल होंगे़ दिल्ली में प्रदेश एसटी माेर्चा के नेताओं को महाधिवेशन को लेकर दिशा-निर्देश दिये गये़
झारखंड से जनजातीय समूहों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया़ प्रदेश उपाध्यक्ष अशेष बारला ने बैठक के बाबत बताया कि प्रदेश में इस महाधिवेशन को लेकर तैयारी की जायेगी़ महाधिवेशन में राज्य के अलग-अलग हिस्से से जनजातीय समूह वहां पहुंचेंगे़ दिल्ली में हुई बैठक में एसटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाहन, विधायक हरेकृष्ण सिंह, लक्ष्मण टुडू और बिंदेश्वर उरांव शामिल हुए़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










