रांची : मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया, तो युवती ने की खुदकुशी

Updated at : 23 Nov 2018 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : मोबाइल पर गेम खेलने से मना किया, तो युवती ने की खुदकुशी

हटिया/रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर बी/3/483 निवासी अनिल कुमार सिंह की पुत्री मुस्कान सिंह उर्फ मोना (20 वर्ष) का शव गुरुवार की सुबह धुर्वा डैम में मिला. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार डैम पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. इस संबंध में मृतक के पिता के बयान […]

विज्ञापन
हटिया/रांची : धुर्वा थाना क्षेत्र के क्वार्टर नंबर बी/3/483 निवासी अनिल कुमार सिंह की पुत्री मुस्कान सिंह उर्फ मोना (20 वर्ष) का शव गुरुवार की सुबह धुर्वा डैम में मिला. सूचना मिलने पर थाना प्रभारी राजीव कुमार डैम पहुंचे. उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजा. इस संबंध में मृतक के पिता के बयान पर आत्महत्या का मामला दर्ज किया गया है.
इधर, युवती के परिजनों ने शव मिलने की सूचना पर धुर्वा थाना आकर शव की पहचान की. पिता अनिल कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम 6:45 बजे मुस्कान अपनी बड़ी बहन के साथ मोबाइल पर गेम खेल रही थी.
इस पर उसकी मां ने दोनों को डांटा. इसके बाद गुस्से में छोटी बेटी मुस्कान घर से निकल गयी. उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला. रात में करीब 8:30 बजे उन्होंने थाना में गुमशुदगी का सनहा दर्ज कराया. गुरुवार की सुबह धुर्वा डैम में उसका शव मिला. मुस्कान निर्मला कॉलेज से बीसीए की पढ़ाई कर रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola