ePaper

रांची : पतरातू में पुलिस व खुफिया अफसरों की बैठक

Updated at : 21 Nov 2018 12:52 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पतरातू में पुलिस व खुफिया अफसरों की बैठक

रांची : हाल के दिनों में भाकपा माओवादियों की चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ व रांची जिले में बढ़ी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित जेएसपीएल गेस्ट हाउस में पुलिस मुख्यालय, खुफिया और तीन जिलों के पुलिस अफसरों की गुप्त बैठक हुई. इसमें भाकपा माओवादी कमांडर कारू यादव सहित अन्य […]

विज्ञापन
रांची : हाल के दिनों में भाकपा माओवादियों की चतरा, हजारीबाग, रामगढ़ व रांची जिले में बढ़ी गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए मंगलवार को रामगढ़ जिले के पतरातू स्थित जेएसपीएल गेस्ट हाउस में पुलिस मुख्यालय, खुफिया और तीन जिलों के पुलिस अफसरों की गुप्त बैठक हुई. इसमें भाकपा माओवादी कमांडर कारू यादव सहित अन्य की गतिविधियों पर चर्चा की गयी. अफसरों ने माओवादियों की सक्रियता रोकने को लेकर रणनीति भी बनायी.
हालांकि मामले में कोई अफसर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं. बैठक में आइजी अभियान आशीष बत्रा, डीआइजी रांची एवी होमकर, डीआइजी हजारीबाग पंकज कंबोज, विशेष शाखा के एसपी धनंजय सिंह, चतरा एसपी अखिलेश वारियर के अलावा अन्य एजेंसियों के अधिकारी मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola