स्वयं शौचालय बनानेवाले लाभुक किये गये सम्मानित
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सिल्ली : गोडाडीह पंचायत भवन में सोमवार को विश्व शौचालय दिवस मनाया गया. मौके पर खुद से शौचालय बनाने वाले 15 लाभुकों को सम्मानित किया गया. मुखिया रोमा देवी ने बताया कि यह सम्मान लाभुकों को उनके मॉडल शौचालय के निर्माण के लिए दिया गया है. लाभुकों को मग व साबुन देकर तथा माला पहना […]
विज्ञापन
सिल्ली : गोडाडीह पंचायत भवन में सोमवार को विश्व शौचालय दिवस मनाया गया. मौके पर खुद से शौचालय बनाने वाले 15 लाभुकों को सम्मानित किया गया. मुखिया रोमा देवी ने बताया कि यह सम्मान लाभुकों को उनके मॉडल शौचालय के निर्माण के लिए दिया गया है. लाभुकों को मग व साबुन देकर तथा माला पहना कर स्वागत किया गया.
मुखिया ने बताया कि इन्हें 12 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि पहले ही दे दी गयी है. लाभुकों में नरेश महतो, जगेश्वर महतो, जन्मेजय महतो, विकास महतो, अजय नायक, मनोहर नायक, रसोराज नायक, आरती देवी, सुलेखा देवी, प्रदीप महतो, रंंभा देवी, मंजू देवी व राकेश महतो शामिल हैं. मौके पर डब्लू महली, श्रीधर महतो, शिशुपाल महतो, जेएसएलपीएस की फैसीलेटर पुनीता देवी, जल सहिया मंजू देवी, शांति देवी, वार्ड सदस्य रानी देवी सहित अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










