नामांकन नहीं कराने पर वापस की जायेगी पूरी राशि
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Nov 2018 12:24 AM
विज्ञापन
रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विवि, महाविद्यालयों व संस्थानों में नामांकन के समय राशि वापसी के संबंध में गाइड लाइन जारी की है. यूजीसी के सचिव ने इसे सभी विवि, कॉलेजों व संस्थानों के लिए आवश्यक बताया है. सचिव प्रो रजनीश जैन के अनुसार कई विद्यार्थियों व अभिभावकों की शिकायत के बाद यूजीसी […]
विज्ञापन
रांची : विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विवि, महाविद्यालयों व संस्थानों में नामांकन के समय राशि वापसी के संबंध में गाइड लाइन जारी की है. यूजीसी के सचिव ने इसे सभी विवि, कॉलेजों व संस्थानों के लिए आवश्यक बताया है. सचिव प्रो रजनीश जैन के अनुसार कई विद्यार्थियों व अभिभावकों की शिकायत के बाद यूजीसी ने गाइडलाइन जारी की है.
इसके तहत विवि/कॉलेजों/संस्थानों द्वारा किसी भी वर्ग या कोर्स में नामांकन की अंतिम तिथि से 15 दिन पहले अपना नाम वापस लेना चाहते हैं, तो उन्हें सौ प्रतिशत राशि वापस मिलेगी.
इसी प्रकार नामांकन की अंतिम तिथि जारी रहने के 15 दिन से कम समय में नाम वापस लेने पर विद्यार्थी को 90 प्रतिशत राशि वापस की जायेगी. नामांकन की अंतिम तिथि जारी किये जाने से 15 दिन या कम समय में नाम वापस लेने पर 80 प्रतिशत राशि वापस होगी. नामांकन की अंतिम तिथि से 15 दिन से अधिक या 30 दिन से कम समय पर नाम वापस लेने पर 50 प्रतिशत राशि वापस होगी, लेकिन नामांकन की अंतिम तिथि से 30 दिनों के बाद नामांकन वापस लेने पर कोई राशि वापस नहीं की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










