तोरपा : दुर्घटना में दो युवकों की मौत

Updated at : 09 Nov 2018 12:49 AM (IST)
विज्ञापन
तोरपा : दुर्घटना में दो युवकों की मौत

फुटबॉल खेल कर लौट रहे थे, वाहन ने कुचला तोरपा : थाना क्षेत्र के रिरूम गांव के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. इनमें अमन तोपनो (17 वर्ष) व विजय कोनगाड़ी (17 वर्ष) शामिल हैं. विजय तोरपा शांतिनगर तथा अमन तपकारा रोड पावर हाउस के समीप रहता था. […]

विज्ञापन
फुटबॉल खेल कर लौट रहे थे, वाहन ने कुचला
तोरपा : थाना क्षेत्र के रिरूम गांव के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गयी. इनमें अमन तोपनो (17 वर्ष) व विजय कोनगाड़ी (17 वर्ष) शामिल हैं.
विजय तोरपा शांतिनगर तथा अमन तपकारा रोड पावर हाउस के समीप रहता था. जानकारी के अनुसार दोनों कोरला गांव में आयोजित प्रतियोगिता में फुटबॉल मैच खेलने गये थे. वहां से लौटने के क्रम में रिरूम गांव के पास किसी वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया. सूचना मिलने पर सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी उक्त दोनों को लेकर रेफरल अस्पताल आये. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola