रांची : हेमंत सोरेन ने छह दिन में की 23 सभा

Updated at : 06 Nov 2018 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : हेमंत सोरेन ने छह दिन में की 23 सभा

रांची : झामुमो के दूसरे चरण के झारखंड संघर्ष यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने छह दिनों के अंदर 870 किलोमीटर की यात्रा तय की. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में चलाये गये इस अभियान में पार्टी 10 लाख लोगों तक पहुंची. भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू से शुरू संघर्ष यात्रा दो नवंबर […]

विज्ञापन
रांची : झामुमो के दूसरे चरण के झारखंड संघर्ष यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन ने छह दिनों के अंदर 870 किलोमीटर की यात्रा तय की. दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल में चलाये गये इस अभियान में पार्टी 10 लाख लोगों तक पहुंची. भगवान बिरसा मुंडा की जन्म स्थली उलिहातू से शुरू संघर्ष यात्रा दो नवंबर को गुमला में संपन्न हुई.
इस दौरान हेमंत सोरेन ने 23 सभाओं को संबोधित किया. तीन रात्रि चौपाल लगायी. साथ ही पांच संवाद कार्यक्रम के तहत युवाओं से रू-ब-रू हुए. संघर्ष यात्रा के दौरान झामुमो ने सरकार की नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोला. झामुमो नेता संघर्ष यात्रा से उत्साहित हैं.
अब तीसरे चरण की यात्रा की तैयारी चल रही है. छठ पर्व के बाद पार्टी की ओर से तीसरे चरण की संघर्ष यात्रा शुरू करने की तैयारी चल रही है. इसको लेकर कार्यक्रम तय किया जा रहा है. तीसरे चरण में पलामू प्रमंडल का चयन करने पर विचार किया जा रहा है. पार्टी की ओर से पांचों प्रमंडल में संघर्ष यात्रा चलायी जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola