नामकुम : ट्रक ने बस में टक्कर मारी, कई घायल
Updated at : 06 Nov 2018 12:51 AM (IST)
विज्ञापन

नामकुम : रांची-पुरूलिया रोड पर सोमवार रात लगभग सवा नौ बजे टाटीसिलवे की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच13डी- 0387) ने जोरार पेट्रोल पंप के समीप एक बस में जोरदार टक्कर मार दी. उसके बाद ट्रक दो अन्य वाहनों को रौंदते सड़क किनारे लगी धनतेरस बाजार की दुकानों को तोड़ते पेड़ के तने में फंस […]
विज्ञापन
नामकुम : रांची-पुरूलिया रोड पर सोमवार रात लगभग सवा नौ बजे टाटीसिलवे की ओर से आ रहे ट्रक (जेएच13डी- 0387) ने जोरार पेट्रोल पंप के समीप एक बस में जोरदार टक्कर मार दी. उसके बाद ट्रक दो अन्य वाहनों को रौंदते सड़क किनारे लगी धनतेरस बाजार की दुकानों को तोड़ते पेड़ के तने में फंस कर रुक गया. इस घटना से बाजार में अफरातफरी मच गयी. वहीं दुघर्टना के कारण सड़क पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गयी.
मौके पर पहुंची नामकुम पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि बस में सवार लगभग डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए हैं. जिसमें दो गंभीर हैं. दोनों को रिम्स भेजा गया है. वहीं अन्य का इलाज इएसआइ अस्पताल में किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




