रांची : तीन दिवसीय मरांग गोमके जतरा का आयोजन 17 दिसंबर से, जानिए क्या-क्या होगा जतरा में

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Oct 2018 6:43 AM

विज्ञापन

मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के इंग्लैंड जाने के सौ वर्ष हो गये हैं पूरे जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में हॉकी गोल्ड मेडल जीतने के भी 90 वर्ष हुए रांची : यह वर्ष मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के संत पॉल्स स्कूल रांची से शिक्षा के लिए इंग्लैंड जाने का शताब्दी वर्ष है. आज […]

विज्ञापन
मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के इंग्लैंड जाने के सौ वर्ष हो गये हैं पूरे
जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में हॉकी गोल्ड मेडल जीतने के भी 90 वर्ष हुए
रांची : यह वर्ष मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के संत पॉल्स स्कूल रांची से शिक्षा के लिए इंग्लैंड जाने का शताब्दी वर्ष है. आज से सौ वर्ष पहले 1918 में जयपाल सिंह मुंडा इंग्लैंड में शिक्षा के लिए गये थे.
इसके अलावा जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में अोलिंपिक में हॉकी के गोल्ड जीतने के भी 90 वर्ष पूरे हो रहे हैं. इस उपलक्ष्य में तीन दिवसीय मरांग गोमके जतरा का आयोजन 17 से 19 दिसंबर तक संत पॉल्स स्कूल में होगा. मरांग गोमके की स्मृति में एक स्मारिका का भी लोकार्पण होगा. आयोजन के लिए मरांग गोमके जतरा आर्गेनाइजिंग कमेटी का गठन किया गया है.
कमेटी के संरक्षक जयंत जयपाल सिंह (जयपाल सिंह मुंडा के पुत्र), चेयरपर्सन सिरिल हंस, आर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी संतोष किड़ो, सदस्य डॉ आशिष लकड़ा, जयंत अग्रवाल, इमानुएल सांगा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जयपाल सिंह मुंडा की स्मृति में यह बड़ा कार्यक्रम है.
इसका उद्देश्य है कि नयी पीढ़ी भी झारखंड के इस बड़े नायक के बारे में जानें. आर्गेनाइजिंग कमेटी के सदस्यों ने कहा कि मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा अपने समय के मेधावी विद्यार्थी थे. संत पॉल्स स्कूल में पढ़ने के दौरान ही उन्हें इंग्लैंड भेजा गया था. उन्होंने अॉक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से इकोनॉमिक्स में एमए किया था. आइसीएस की परीक्षा में उन्होंने सर्वोच्च अंक प्राप्त किये थे.
वे हॉकी के बेहतरीन प्लेयर थे अौर उन्हीं की कप्तानी में देश ने पहली बार 1928 में हॉकी का गोल्ड मेडल जीता था. उनमें जन्मजात नेतृत्व क्षमता थी अौर आदिवासियों के हक को लेकर उन्होंने संविधान सभा में मजबूती से बातें रखी. झारखंड अलग राज्य की लड़ाई को भी उन्होंने स्वर दिया. इस आयोजन से प्राप्त राशि से संत पॉल्स स्कूल में विद्यार्थियों को जयपाल सिंह मुंडा स्कॉलरशिप देने का प्रस्ताव है.
क्या-क्या होगा जतरा में
17 दिसंबर को झारखंड के पूर्व हॉकी खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है. इन सभी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा. इस दिन मुकुंद नायक की टीम का कार्यक्रम होगा.
18 दिसंबर को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, हेमंत सोरेन, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, मंत्री नीलकंठ मुंडा अौर अरूप चटर्जी सहित अन्य विशिष्ट लोगों को आमंत्रित किया गया है. इस दिन मोनिका मुंडू, तेज मुंडू, संतोष लकड़ा, आनंद पूर्ति के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी जायेगी.
19 दिसंबर को नंदलाल नायक अौर उनकी अमेरिका से आयी टीम की 45 मिनट तक सांस्कृतिक प्रस्तुति होगी. गिरिधारी राम गौंझू सहित अन्य विचारक मरांग गोमके से जुड़े प्रसंगों को साझा करेंगे. 19 दिसंबर 1946 को जयपाल सिंह ने संविधान सभा को पहली बार संबोधित किया था. इस जतरा के दौरान संत पॉल्स स्कूल मैदान में स्टॉल भी लगाये जायेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola