ePaper

रांची : सरकार को वही करना होगा जो पंचायत तय करेगी : सुदेश महतो

Updated at : 30 Oct 2018 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : सरकार को वही करना होगा जो पंचायत तय करेगी : सुदेश महतो

रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि समय का तकाजा है कि अब जनता तन कर खड़ी हो जाये क्योंकि लड़ाई बड़ी है. यही जनमत तैयार करने के लिए गांव–गिराव, खेत–पठार पर निकले है़ं पंचायत जो तय करे, उसे सरकार को करना होगा. श्री महतो स्वराज […]

विज्ञापन
रांची : आजसू पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि समय का तकाजा है कि अब जनता तन कर खड़ी हो जाये क्योंकि लड़ाई बड़ी है. यही जनमत तैयार करने के लिए गांव–गिराव, खेत–पठार पर निकले है़ं पंचायत जो तय करे, उसे सरकार को करना होगा. श्री महतो स्वराज स्वाभिमान यात्रा के दूसरे चरण में चक्रधरपुर पहुंचे थे.
उन्हेांने चक्रधरपुर के पोटका, सोखा, साईं, बोरदा, चकरी, उलीडीह सहित कई गांवों में चौपाल लगायी़ इससे पहले उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर पदयात्रा की शुरुआत की़ श्री महतो ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वोट आता–जाता रहेगा, सरकारें आती–जाती रहेगी़ नुमाइंदे चुने जाते रहेंगे, लेकिन सिस्टम बदलने की ताकत जनता अपने हाथ में नहीं लेगी, तो गांव पंचायत की पीड़ा बढ़ती ही जायेगी.
यह तय करना होगा कि रांची से नहीं गांव से सरकार चले. उन्होंने कहा कि गांवों–कस्बों के लोगों से साझा संवाद में वही वर्षों पुरानी समस्या सामने आती है़ कई काम गांव की सरकार कर भी सकती है, लेकिन उसे पास करने की ताकत नहीं दी गयी़
वही ताकत बीडीओ, सीओ, डीडीसी के पास है़ आम आदमी अब ठान ले कि उनकी आवाज कुर्सियां हिलाकर रख देगी. अफसरों-राजनेताओं को गांव आना होगा. श्री महतो ने कहा कि अफसर और नेता, सरकार के जिम्मेदार लोग गांव आने-जाने लगें. पंचायत के साथ बैठकर मौके पर फैसला करें, तो ये सूरत बदली जा सकती है.
कार्यक्रम में डॉ देवशरण भगत, रामलाल मुंडा, बिरसा मुंडा, अनिता मुंडा, सिद्धार्थ महतो, नंदलाल बिरूआ सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola