सीएम हाउस के पास गोली मार कर हत्या मामला : बुधु दास हत्याकांड के मुख्य आरोपी बबलू का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Updated at : 30 Oct 2018 6:13 AM (IST)
विज्ञापन

अजय दयाल रांची : सीएम हाउस के समीप न्यू पुलिस लाइन के गेट पर गत सात सितंबर को एसपीओ बैजनाथ दास उर्फ बुधु दास की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.इस मामले में बुधु दास की पत्नी सुकरमणी देवी ने बबलू कुम्हार को मुख्य आरोपी बनाया था़ काफी पूछताछ के बाद भी बबलू […]
विज्ञापन
अजय दयाल
रांची : सीएम हाउस के समीप न्यू पुलिस लाइन के गेट पर गत सात सितंबर को एसपीओ बैजनाथ दास उर्फ बुधु दास की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी.इस मामले में बुधु दास की पत्नी सुकरमणी देवी ने बबलू कुम्हार को मुख्य आरोपी बनाया था़ काफी पूछताछ के बाद भी बबलू कुम्हार ने घटना के बारे में पुलिस को सच-सच नहीं बताया. इसलिए रांची पुलिस अब बबलू कुम्हार का लाई डिटेक्टर टेस्ट करायेगी, ताकि सच सामने आ सके़ इस टेस्ट के बाद मामले से पर्दा उठने की पूरी संभावना है़
लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने के लिए बबलू को गुजरात भेजा जायेगा. इसके लिए रांची पुलिस ने न्यायालय में आवेदन दे दिया है़ न्यायालय का आदेश मिलने के बाद बबलू कुम्हार को टेस्ट के लिए गुजरात भेजा जायेगा.
गौरतलब है कि सात सितंबर को एसपीओ बैजनाथ दास उर्फ बुधु दास (45 वर्ष) की बाइक सवार तीन अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी. उस समय बुधु दास अपनी पत्नी सुकरमणी देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर न्यू पुलिस लाइन के पीछे स्थित आवास जा रहा था़
टुन्ना खान व धनंजय मुंडा से भी हुई थी पूछताछ : घटना के बाद रांची पुलिस ने इस हत्या का मुख्य आरोपी बबलू कुम्हार के बाद उसके सहयोगी टुन्ना खान व धनंजय मुंडा को हिरासत में लिया था़ धनंजय मुंडा भी पूर्व में एसपीओ रह चुका है.
उसके साथ बुधु दास का कुछ विवाद हुआ था़ उस विवाद के कारण बुधु की हत्या कराने की बात सामने आयी थी़ उन लोगों से पूछताछ में पुलिस को बुधु दास की हत्या करने वाले शूटर की जानकारी मिल गयी है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है़
क्या है लाई डिटेक्टर टेस्ट : लाई डिटेक्टर टेस्ट में लोगों के दिमाग की सारी काल्पनिक बातें निकल जाती हैं और वह सच-सच बोलने लगता है़ उस दौरान उससे जो भी पूछा जाता है, उसमें वह कल्पनाशीलता का इस्तेमाल नहीं कर पाता है.
माओवादी दस्ता का सदस्य है शूटर
बुधु दास की हत्या करनेवाला शूटर माओवादी दस्ता का सदस्य है़ हत्या के बाद रांची पुलिस ने कई संदिग्ध शूटरों को हिरासत में लिया था़ उन शूटरों ने ही पुलिस को गुप्त जानकारी दी थी कि माओवादी दस्ता का एक सदस्य बुधु दास की हत्या में शामिल है़ एसपीओ रहने के दौरान बुधु दास ने माओवादियों के संबंध में कई अहम जानकारी पुलिस की दी थी, जिससे पुलिस ने माओवादियों को काफी नुकसान पहुंचाया था.
बुधु दास की हत्या करनेवाले शूटर का पता चल गया है़ शूटर एक माओवादी दस्ता का सदस्य है, जिसके कारण उसकी गिरफ्तारी में थोड़ी अड़चन आ रही है. रांची पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है़
अनीश गुप्ता, एसएसपी, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




