…जब झारखंड हाइकोर्ट ने पूछा, ढुल्लू महतो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है या नहीं, आयकर व इडी बताये
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस डीएन पटेल व जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए आयकर व प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जांच कर यह बताने का […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड हाइकोर्ट में सोमवार को बाघमारा से भाजपा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई हुई. जस्टिस डीएन पटेल व जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए आयकर व प्रवर्तन निदेशालय (इडी) को जांच कर यह बताने का निर्देश दिया कि प्रतिवादी विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला बनता है या नहीं.
इस बाबत जांच कर 27 नवंबर को रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा. मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी धनबाद के सोमनाथ चटर्जी ने सीआरएमपी याचिका दायर कर विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया है. उन्होंने पूर्व में भी जनहित याचिका दायर की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










