कल इजराइल जायेगा किसानों का दूसरा दल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :27 Oct 2018 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : किसानों का दूसरा दल एक्सपोजर विजिट पर 28 अक्तूबर को इजराइल जायेगा. इनका दो नवंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है. 27 अक्तूबर को हेहल स्थित जेएमटीटीसी सभागार में किसानों को दौरे की जानकारी दी जायेगी. दल का नेतृत्व करनेवाले दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार किसानों और अधिकारियों को ब्रीफिंग करेंगे. इसमें […]
विज्ञापन
रांची : किसानों का दूसरा दल एक्सपोजर विजिट पर 28 अक्तूबर को इजराइल जायेगा. इनका दो नवंबर तक का कार्यक्रम तय किया गया है. 27 अक्तूबर को हेहल स्थित जेएमटीटीसी सभागार में किसानों को दौरे की जानकारी दी जायेगी. दल का नेतृत्व करनेवाले दुमका के उपायुक्त मुकेश कुमार किसानों और अधिकारियों को ब्रीफिंग करेंगे.
इसमें विभाग की सचिव पूजा सिंघल व कृषि निदेशक रमेश घोलप भी रह सकते हैं. शनिवार को ही शाम तक मुख्यमंत्री से भी किसानों की मुलाकात करायी जा सकती है. इस बार दल में गुमला के डीसी शशि रंजन भी जायेंगे. अधिकारियों में कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी, समेति के निदेशक एमएसए महालिंगा शिवा, जैसमिन के सीइओ आरपी सिंह और रांची के जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिंहा जायेंगे.
किसान 28 अक्तूबर की सुबह रांची से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. फिर उसी दिन इजराइल रवाना हो जायेंगे. 29 अक्तूबर को किसानों और अधिकारियों की टीम की इजराइल के कृषि मंत्री के साथ मीटिंग है. 30, 31 और एक नवंबर को कृषि फॉर्म विजिट का कार्यक्रम है. एक नवंबर को ही इजराइल से किसान देर रात दिल्ली लौट आयेंगे. फिर दो नवंबर को सभी दिल्ली से रांची लौट आयेंगे.
ये किसान जायेंगे इजराइल
प सिंहभूम : रमेश पूर्ति व मार्कस बोदरा. सिमडेगा : प्रभुदन केरकेट्टा व प्रणव कुमार. सरायकेला : श्रेत्र मोहन साहा. रामगढ़ : सतीश कुमार, पलामू : ध्रुव कुमार सिंह व कपिलदेव ठाकुर. पाकुड़ : शमसू जोहा. लोहरदगा : अखिलेश कुमार सिंह. लातेहार : मिथिलेश लकड़ा. कोडरमा : जयराम प्रसाद सिंह. खूंटी : बिरसा मुंडा. जामताड़ा : निताई मंडल. हजारीबाग: राम प्रसाद कुशवाहा व छविंद्रा प्रसाद. गुमला : रोहित प्रभात टोप्पो व सुरेश सिंह. गोड्डा : नितिश आनंद. गिरिडीह : जनार्दन प्रसाद वर्मा व रघुवंश प्रसाद वर्मा. पूर्वी सिंहभूम : यदुनाथ गोराई व नरेश किस्कु. दुमका : रमेश हांसदा. धनबाद : कमल महतो व रघुनंदन कुमार. देवघर: अंबिका प्रसाद कुशवाहा व गोपाल प्रसाद यादव. चतरा: बीरेंद्र कुमार व महेंद्र प्रसाद साव. बोकारो : राजेश कुमार दास.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




