रांची : दुर्गा पूजा से पहले बनी थी नाली और दीवाली से पहले ही धंस गयी
Updated at : 26 Oct 2018 9:30 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : रांची नगर निगम ने दुर्गा पूजा से एक सप्ताह पहले ही वार्ड नंबर-10 के हैदर अली रोड, महादेव नगर में नाली का निर्माण कराया था. चौंकानेवाली बात यह है कि दुर्गा पूजा के एक सप्ताह बाद ही यह नाली धंस गयी. स्थानीय लोग विरोध न करें, इसलिए ठेकेदार इस नाली को ताेड़ कर […]
विज्ञापन
रांची : रांची नगर निगम ने दुर्गा पूजा से एक सप्ताह पहले ही वार्ड नंबर-10 के हैदर अली रोड, महादेव नगर में नाली का निर्माण कराया था. चौंकानेवाली बात यह है कि दुर्गा पूजा के एक सप्ताह बाद ही यह नाली धंस गयी. स्थानीय लोग विरोध न करें, इसलिए ठेकेदार इस नाली को ताेड़ कर नये सिरे से बनवा रहा है.
गौरतलब है कि नगर निगम ने इस नाली के निर्माण पर तीन लाख रुपये खर्च किये हैं. स्थानीय लोगों की मानें, तो जिस वक्त नाली का निर्माण किया जा रहा था, उसी वक्त निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाया गया था. लेकिन, ठेकेदार ने लोगों के आपत्ति को दरकिनार करते हुए रात में ही नाली को ढाल दिया. नतीजा यह हुआ कि मात्र 15 दिनों में ही नाली पर लगाये गये स्लैब पूरी तरह से दरक गये. नाली का निर्माण सौरव मुरारका द्वारा किया गया है.
नाली के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है. दूसरी बात नाली निर्माण के बाद ही इस पर वाहन चढ़ा दिया गया था. इस कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है. वैसे क्षतिग्रस्त नाली को दुरुस्त करने का आदेश ठेकेदार को दिया गया है. टूटे हुए हिस्से की मरम्मत दोबारा करायी जा रही है.
अर्जुन यादव, पार्षद, वार्ड नंबर-10
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




