रांची : पूर्व सांसद प्रभुनाथ व उनके भाई को हजारीबाग जेल शिफ्ट किया गया

Updated at : 26 Oct 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पूर्व सांसद प्रभुनाथ व उनके भाई को हजारीबाग जेल शिफ्ट किया गया

रांची : पूर्व विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे महाराजगंज (बिहार) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह को फिर से गुरुवार को हजारीबाग जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. इससे पूर्व वे मई 2018 से गिरिडीह सेंट्रल जेल में थे. हजारीबाग सेंट्रल जेल […]

विज्ञापन
रांची : पूर्व विधायक अशोक सिंह हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रहे महाराजगंज (बिहार) के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह और उनके छोटे भाई दीनानाथ सिंह को फिर से गुरुवार को हजारीबाग जयप्रकाश नारायण सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया. इससे पूर्व वे मई 2018 से गिरिडीह सेंट्रल जेल में थे. हजारीबाग सेंट्रल जेल में मार्च 2018 में हुई छापेमारी के बाद प्रभुनाथ सिंह व दीनानाथ के सेल से करीब 80 हजार रुपये, चार मोबाइल फोन सहित अन्य कागजात जब्त हुए थे.
इसके बाद अप्रैल में दोनों भाइयों को वहां से घाघडीह, जमशेदपुर जेल भेजा गया था. एक माह बाद ही दोनों को वहां से गिरिडीह केंद्रीय कारा शिफ्ट कर दिया गया था. अब वहां से दोनों भाइयों को फिर से हजारीबाग केंद्रीय कारा में शिफ्ट किया गया है.
इस बाबत जेल प्रशासन का कहना है कि प्रभुनाथ सिंह व उनके भाई दीनानाथ सिंह को सुरक्षा कारणों से हजारीबाग शिफ्ट किया गया है. बता दें कि अशोक सिंह हत्याकांड में दोनों भाइयों को 23 मार्च 2017 को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola