रांची : 12 नवंबर को होगा वेंडर मार्केट का उदघाटन
Updated at : 23 Oct 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन

रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम के दक्षिणी भाग में बने वेंडर मार्केट का उदघाटन 12 नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. स्टेडियम परिसर में इसका निर्माण 34 करोड़ की लागत से किया गया है. नगर निगम द्वारा इस वेंडर मार्केट का नामकरण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया है. मार्केट के बीचोबीच […]
विज्ञापन
रांची : जयपाल सिंह स्टेडियम के दक्षिणी भाग में बने वेंडर मार्केट का उदघाटन 12 नवंबर को मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे. स्टेडियम परिसर में इसका निर्माण 34 करोड़ की लागत से किया गया है. नगर निगम द्वारा इस वेंडर मार्केट का नामकरण स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर किया गया है.
मार्केट के बीचोबीच उनकी आदमकद प्रतिमा लगाये जाने की योजना है. प्रतिमा का निर्माण जयपुर में चल रहा है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 अक्तूबर तक प्रतिमा जयपुर से रांची आ जायेगी. ज्ञात हो कि इससे पहले वेंडर मार्केट का उदघाटन के तिथि में तीन बार फेरबदल हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




