रांची : पीएलएफआइ के नाम पर रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस ने की फायरिंग, दो धराये

Updated at : 16 Oct 2018 8:02 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : पीएलएफआइ के नाम पर रंगदारी मांगने वालों पर पुलिस ने की फायरिंग, दो धराये

रांची : पीपुल्स लिबेरशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के नाम पर राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के व्यवसािययों को परचा देकर 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम कार्रवाई की है. इस कड़ी में तुपुदाना थाना क्षेत्र के दसमाइल के समीप पांच बदमाशों के होने की सूचना […]

विज्ञापन

रांची : पीपुल्स लिबेरशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआइ) के नाम पर राजधानी के विभिन्न थाना क्षेत्रों के व्यवसािययों को परचा देकर 10-10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने सोमवार की देर शाम कार्रवाई की है.

इस कड़ी में तुपुदाना थाना क्षेत्र के दसमाइल के समीप पांच बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची और बदमाशों को घेर लिया. इस क्रम में दो बदमाश पुलिस के हाथ लगे़ जबकि तीन वहां से फरार होने में सफल रहे. इस दौरान पुलिस की ओर से दो राउंड हवाई फायरिंग भी की गयी. बदमाशों के पास बाइक व मोबाइल सहित अन्य चीजें पुलिस ने बरामद की है. इसकी पुष्टि रांची रेंज के डीआइजी एवी होमकर और एसएसपी अनीश गुप्ता ने की है.

इससे पहले तुपुदाना, हटिया, सुखदेवनगर सहित राजधानी के विभिन्न इलाकों में एरिया कमांडर अखिलेश गोप के लोगों ने व्यवसायियों को परचा देकर 10 लाख रुपये लेवी देने की मांग की है. परचा पीएलएफआइ के लेटर हेड पर है. यह परचा युवकों द्वारा व्यवसायी के घर अथवा प्रतिष्ठान में रात के समय डाला जा रहा था.

इसमें लिखा है कि संगठन की ओर से आपको सूचित किया जाता है कि संगठन के विकास के लिए आपको सहयोग राशि के रूप में 10 लाख रुपये देना है. आप संगठन का सहयोग करते हैं, तो संगठन आपका सहयोग करेगा अन्यथा पार्टी आपके खिलाफ कार्रवाई करेगी़ इसमें जान-माल का नुकसान हो जायेगा. परचा में जमीन दलालों व पुलिस मुखबिरों को चेतवानी भी दी गयी है.

खूंटी : 28 मोस्ट वांटेड नक्सली और उग्रवादी को गिरफ्तार करने या मार गिराने का आदेश

खूंटी : वर्ष 2019 तक जिला से नक्सलवाद व उग्रवाद को खत्म करने के लिए खूंटी जिला पुलिस कृतसंकल्पित है. इस संबंध में एसपी अश्विनी कुमार सिन्हा ने 28 नक्सलियों एवं उग्रवादियों की सूची तैयार कर उन्हें गिरफ्तार करने या फिर इनकाउंटर करने का निर्देश सभी थाना पुलिस को दिया है.

हालांकि पुलिस ने 28 नक्सलियों एवं उग्रवादियों की लिस्ट को सार्वजनिक नहीं किया है. हार्डकोर नक्सलियों एवं उग्रवादियों के इनाम की घोषणा के बाबत पुलिस ने व्यापक प्रचार-प्रसार करने का इरादा बनाया है. मोस्ट वांटेड उक्त नक्सलियों एवं उग्रवादियों के कुल इनाम की राशि को देखा जाये, तो वह एक करोड़ रुपये से ज्यादा है.

जीदन गुड़िया पर इनाम की राशि बढ़ी : पीएलएफआई के जोनल कमांडर जीदन गुड़िया पर पहले इनाम की राशि दस लाख रुपये थी. पुलिस विभाग ने इसे बढ़ा कर 15 लाख रुपये कर दिया है. एसपी ने ग्रामीणों से मोस्ट वांटेड नक्सलियों एवं उग्रवादियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola