रांची : 28 को इजराइल जायेगा किसानों का दूसरा दल
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : झारखंड से किसानों का दूसरा दल एक्सपोजर विजिट पर 28 अक्तूबर को इजराइल जायेगा. टीम वहां दो नवंबर तक रहेगी. टीम का नेतृत्व दुमका उपायुक्त मुकेश कुमार करेंगे. उनके साथ गुमला के डीसी शशि रंजन, कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी, समेति के निदेशक एमएसए महालिंगा शिवा, जैसमिन के सीइओ आरपी सिंह […]
विज्ञापन
रांची : झारखंड से किसानों का दूसरा दल एक्सपोजर विजिट पर 28 अक्तूबर को इजराइल जायेगा. टीम वहां दो नवंबर तक रहेगी. टीम का नेतृत्व दुमका उपायुक्त मुकेश कुमार करेंगे. उनके साथ गुमला के डीसी शशि रंजन, कृषि विभाग के विशेष सचिव प्रदीप हजारी, समेति के निदेशक एमएसए महालिंगा शिवा, जैसमिन के सीइओ आरपी सिंह व रांची के जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह जायेंगे. इस बार 21 जिलों के किसान जा रहे हैं. 29 अक्तूबर को किसानों और अधिकारियों के साथ इजराइल के कृषि मंत्री की मीटिंग है.
इन जिलों के किसान जायेंगे
पश्चिमी सिंहभूम : रमेश पूर्ति व मार्कस बोदरा. सिमडेगा : प्रभुदन केरकेट्टा व प्रणव कुमार. सरायकेला: श्रेत्र मोहन साहा. रामगढ़ : सतीश कुमार. पलामू : डीके सिंह व कपिलदेव ठाकुर. पाकुड़ : शमसू जोहा. लोहरदगा : एके सिंह. लातेहार : मिथिलेश लकड़ा. कोडरमा : जेपी सिंह. खूंटी : बिरसा मुंडा. जामताड़ा : निताई मंडल. हजारीबाग: आरपी कुशवाहा व छविंद्रा प्रसाद.
गुमला : आर पी टोप्पो व सुरेश सिंह. गोड्डा : नितीश आनंद. गिरिडीह : जेपी वर्मा व आरपी वर्मा. पूर्वी सिंहभूम : यदुनाथ गोराई व नरेश किस्कु. दुमका : रमेश हांसदा. धनबाद : कमल महतो व रघुनंदन कुमार. देवघर : एपी कुशवाहा व जीपी यादव. चतरा : बीरेंद्र कुमार व महेंद्र प्रसाद साव. बोकारो : राजेश कुमार दास.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










