परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 को चलेगी

Updated at : 11 Jun 2014 8:19 AM (IST)
विज्ञापन
परीक्षा स्पेशल ट्रेन 13 को चलेगी

रांची: पूर्व मध्य रेलवे की ओर से नागपुर में आयोजित परीक्षा के लिए 13 व 27 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. परीक्षा स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 05591) दरभंगा से 13 व 27 जून (शुक्रवार) को सुबह 08़ 45 बजे खुलेगी और शनिवार को दिन के तीन बजे नागपुर पहुंचेगी. वापसी में, (ट्रेन नंबर […]

विज्ञापन

रांची: पूर्व मध्य रेलवे की ओर से नागपुर में आयोजित परीक्षा के लिए 13 व 27 जून को परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी. परीक्षा स्पेशल ट्रेन (ट्रेन नंबर 05591) दरभंगा से 13 व 27 जून (शुक्रवार) को सुबह 08़ 45 बजे खुलेगी और शनिवार को दिन के तीन बजे नागपुर पहुंचेगी.

वापसी में, (ट्रेन नंबर 05592) ट्रेन नागपुर से 15 एवं 29 जून को शाम साढ़े सात बजे खुलेगी और मंगलवार को सुबह 05.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

यह ट्रेन समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा, पटना, जहानाबाद, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेशन गोमो, राजाबेरा, बोकारो स्टील सिटी, मूरी, रांची, हटिया, राउरकेला, झारसुगुड़ा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंडिया होते हुए नागपुर जायेगी. इन स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव भी होगा. इस ट्रेन में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02, स्लीपर क्लास के 11, अनारक्षित क्लास के 05 एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 21 कोच लगेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola