रांची : बरियातू फायरिंग रेंज : एटीएम तोड़ने की कोशिश

Updated at : 11 Oct 2018 9:24 AM (IST)
विज्ञापन
रांची : बरियातू फायरिंग रेंज : एटीएम तोड़ने की कोशिश

रांची : बरियातू रोड के फायरिंग रेंज के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया गया़ घटना बुधवार अहले सुबह 3:02 बजे की है. इसकी जानकारी एटीएम के बगल में स्थित प्रकाश जेनरल स्टोर के संचालक ने बरियातू पुलिस को दी. बताया गया कि इस एटीएम में कोई […]

विज्ञापन
रांची : बरियातू रोड के फायरिंग रेंज के पास स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम को तोड़कर रुपये निकालने का प्रयास किया गया़ घटना बुधवार अहले सुबह 3:02 बजे की है. इसकी जानकारी एटीएम के बगल में स्थित प्रकाश जेनरल स्टोर के संचालक ने बरियातू पुलिस को दी. बताया गया कि इस एटीएम में कोई गार्ड नहीं रहता था.
बगल की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज पुलिस ने देखा, तो उसमें तीन युवक एटीएम तोड़ते नजर आये. तीनों युवक सुबह 3:02 बजे पहुंचे थे और लगभग 15 मिनट तक एटीएम तोड़ने का प्रयास किया़ लेकिन वे एटीएम तोड़ कर रुपये नहीं निकाल पाये़ इधर, घटना की सूचना सिटी कंट्रोल रूम को दिये जाने के बाद रात मेें गश्त करनेवाली पुलिस टीम को पूरे राजधानी की एटीएम पर विशेष नजर रखने काे कहा गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola