रांची़: मांडर व चान्हो प्रखंड के 157 बच्चों की आंखों में मिला दोष
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Oct 2018 9:13 AM
विज्ञापन
रांची़: जिला अंधापन नियंत्रण समिति व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मांडर व चान्हो प्रखंड के स्कूलों में स्क्रिनिंग कार्यक्रम चलाया गया. विभिन्न स्कूलों के करीब 634 बच्चों के नेत्र की जांच की गयी. इसमेेें 157 की आखाें मेें दोष पाया गया. बच्चों को जिला अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा चश्मा दिया जायेगा. समिति के […]
विज्ञापन
रांची़: जिला अंधापन नियंत्रण समिति व शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मांडर व चान्हो प्रखंड के स्कूलों में स्क्रिनिंग कार्यक्रम चलाया गया. विभिन्न स्कूलों के करीब 634 बच्चों के नेत्र की जांच की गयी. इसमेेें 157 की आखाें मेें दोष पाया गया. बच्चों को जिला अंधापन नियंत्रण समिति द्वारा चश्मा दिया जायेगा. समिति के डॉक्टर व टीम ने बच्चों के नेत्र की जांच की.
अधिकांश बच्चों में रिफरेक्टीव एरर, विटामिन ए की कमी, आंखों से पानी आना, लाली, सिर दर्द, आंखों में दर्द आदि समस्या पायी गयी. यह आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ नीलम चौधरी के निर्देश पर हुआ. चिकित्सकों की टीम में अभिमन्यु लोकेश, उमाशंकर कुमार, अभिमन्यु कुमार, अखौरी बिरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, दीपक कुमार, बन्ने उरांव, रामाज्ञा कुमार, बुद्ध राम हेरेंज, सुरेंद्र चौधरी, जयचंद निराला व शोभा खलखो शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










