लोकसभा चुनाव : केंद्रीय मंत्रियों को दी जायेगी जिम्मेदारी धर्मेंद्र प्रधान बन सकते हैं झारखंड के चुनाव प्रभारी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गयी है़ केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारी चल रही है़ सूचना के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में मॉनिटरिंग की जवाबदेही मिल सकती है़ केंद्रीय मंत्रियों को एक-दो राज्यों की जवाबदेही मिलेगी़ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड […]
विज्ञापन
रांची : लोकसभा चुनाव की तैयारी में भाजपा जुट गयी है़ केंद्रीय नेतृत्व से लेकर प्रदेश स्तर पर तैयारी चल रही है़ सूचना के मुताबिक केंद्रीय मंत्रियों को लोकसभा चुनाव में मॉनिटरिंग की जवाबदेही मिल सकती है़ केंद्रीय मंत्रियों को एक-दो राज्यों की जवाबदेही मिलेगी़ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड का प्रभारी बनाया जा सकता है़
पिछले चुनाव में भी श्री प्रधान झारखंड में पूरे अभियान और तैयारी को लीड कर चुके है़ं राज्य भर के पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ उनके बेहतर समन्वय रहे है़ं वह प्रदेश के कार्यकर्ताओं से परिचित है़ं सोमवार को रांची प्रवास के दौरान श्री प्रधान पार्टी कार्यालय पहुंचे़ पार्टी पदाधिकारियों से अनौपचारिक मुलाकात भी की़ उन्होंने नेताओं से चुनावी अभियान में जुटने के लिए कहा़ हालांकि भाजपा की ओर से इस बाबत कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है़ फिलहाल श्री प्रधान मध्यप्रदेश विधानसभा में चुनावी अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे है़ं
11 को आयेंगे राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह 11 अक्तूबर को झारखंड आयेंगे़ श्री सिंह लोकसभावार चुनावी तैयारी की समीक्षा करेंगे़ एक-एक लोकसभा में बूथ कमेटी से लेकर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिये गये टास्क की समीक्षा करेंगे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










