गर्म हुई संताल परगना की राजनीति, गोड्डा सीट को लेकर कांग्रेस व झाविमो आमने-सामने
Updated at : 08 Oct 2018 5:54 AM (IST)
विज्ञापन

गोड्डा पर किचकिच : फुरकान-इरफान ने झाविमो को लिया निशाने पर, प्रदीप चला रहे मुहिम रांची : संताल परगना की राजनीति गर्म है. यूपीए के अंदर गोड्डा संसदीय सीट को लेकर अभी से किचकिच शुरू है. हालांकि, यूपीए में अब तक गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गोड्डा सीट को लेकर […]
विज्ञापन
गोड्डा पर किचकिच : फुरकान-इरफान ने झाविमो को लिया निशाने पर, प्रदीप चला रहे मुहिम
रांची : संताल परगना की राजनीति गर्म है. यूपीए के अंदर गोड्डा संसदीय सीट को लेकर अभी से किचकिच शुरू है. हालांकि, यूपीए में अब तक गठबंधन को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गोड्डा सीट को लेकर कांग्रेस-झाविमो आमने-सामने है. इस सीट पर दावेदारी को लेकर दोनों ही ताल ठोक रहे हैं.
झाविमो गठबंधन में बाबूलाल मरांडी के लिए कोडरमा और प्रदीप यादव के लिए गोड्डा सीट पर हर हाल में दावेदारी की तैयारी कर रहा है़ उधर कांग्रेस के फुरकान अंसारी का संसदीय क्षेत्र रहा है़ वह किसी भी हाल में यह सीट छोड़ने के लिए तैयार नहीं है़ं शनिवार को मधुपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन कर फुरकान अंसारी और उनके विधायक पुत्र इरफान अंसारी ने झाविमो को निशाने पर लिया़ इनका साफ कहना था कि इस सीट पर जनता फुरकान को छोड़ कर किसी को स्वीकार नहीं करेगी़
हम यह सीट नहीं छोड़ेंगे़ कोई दूसरे दल यूपीए फोल्डर से चुनाव लड़ने की न सोचे़ उधर, झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी लगातार श्री यादव के पक्ष में माहौल बनाने में लगे है़ं झाविमो विधायक दल के नेता श्री यादव भी चुनावी मुहिम चला रहे है़ं गोड्डा सीट को लेकर यूपीए में तरह-तरह की चर्चा हो रही है़ कांग्रेस का एक खेमा झाविमो को हवा भी दे रहा है़ यूपीए खेमा में संताल पगरना सहित कई सीटों पर सहयोगी दलों के बीच उठा पटक तय है़ ऐसे में यूपीए में सीटों का बंटवारा आसान नहीं होगा़
दिल्ली तक गोटी सेट करने में जुटा है झाविमो : झाविमो अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी गोड्डा सीट को लेकर गंभीर है़ं वह इस सीट पर झाविमो के संघर्ष की बात करते है़ं
उनका कहना है कि गोड्डा की जनता के लिए झाविमो ने संघर्ष किया है़ इस सीट पर परिणाम इधर-उधर हुआ, तो संदेश अच्छा नहीं जायेगा़ इसलिए इस सीट पर सोच-विचार कर फैसला होना चाहिए़ श्री मरांडी व श्री यादव ने पिछले दिनों दिल्ली में प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात कर जल्द से जल्द सीट बंटवारे की बात कही थी़ झाविमो दिल्ली कांग्रेस आलाकमान तक अपनी गोटी सेट करने में लगा है़
क्या कहते हैं कांग्रेस-झाविमो के नेता
निशिकांत कर रहे हैं झाविमो को फंडिंग : इरफान
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने कहा है कि गोड्डा से झाविमो लड़ेगा, तो भाजपा दो लाख से ज्यादा से जीतेगी़ वहां झाविमो का जनाधार नहीं है़ सूचना तो यहां तक है कि सांसद निशिकांत दुबे चाहते हैं कि झाविमो लड़े़ इसके लिए वह फंडिंग भी कर रहे है़ं झाविमो निशिकांत को वॉक ओवर देना चाहता है़ वह सीट कांग्रेस की सबसे सेफ सीट है़ तीन लाख से ज्यादा अल्पसंख्यक है़ं हमारी बात बाबूलाल से भी हुई है़ उन्होंने भरोसा दिलाया है़ प्रदीप यादव तीसरे स्थान पर रहे है़ं हम कांग्रेस आलाकमान की बात मानेंगे़ गठबंधन से बाहर नहीं है़ं
कांग्रेस को हम अपना साथी मान कर चल रहे : प्रदीप
झाविमो नेता प्रदीप यादव ने कहा कि गोड्डा सीट पर कांग्रेस पार्टी ने कुछ नहीं कहा है़ अब तक गठबंधन का स्वरूप तय नहीं हुआ है़ इस पर विचार चल रहा है़
झाविमो की प्राथमिकता है कि भाजपा को कैसे शिकस्त दे़ं भाजपा को कैसे हराया जाये़ कौन सीट पर कौन लड़ेगा, यह प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए़ गठबंधन में जो तय होगा, माना जायेगा़ कांग्रेस को हम अपना साथी मान कर चल रहे है़ं हमारे उनके साथ संबंध रहे है़ं किसी एक नेता के बयान पर कुछ नहीं कहना है़ गठबंधन में सामूहिक निर्णय होगा और सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जायेगा़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




